LOK ADALAT DATE 2025 : दिल्ली में 8 मार्च 2025 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने बताया की कुल 1,80,000 चालान लोक अदालत के द्वारा निपटाए जाएंगे। लोक अदालत एक ऐसा मंच है जहां कानूनी मामलों का निपटारा बिना किसी लंबी कानूनी प्रक्रिया के आपसी सहमति से किया जाता है। यह त्वरित और किफायती न्याय प्रणाली है जो आम जनता को राहत प्रदान करती है। भारत में हर साल कई लोक अदालतें आयोजित की जाती हैं, जिनमें विभिन्न प्रकार के मामलों का समाधान किया जाता है।
अगर आप भी अपने केस का जल्द समाधान चाहते हैं, तो लोक अदालत आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इस लेख में हम 2025 में होने वाली लोक अदालतों की तारीखों, स्थानों और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बातो को विस्तार से बताएंगे।

LOK ADALAT क्या है ?
लोक अदालत, एक वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र है, जिसे ‘न्यायिक समझौता’ भी कहा जाता है। इसमें केस का निपटारा आपसी सहमति और बातचीत के आधार पर किया जाता है, जिससे कोर्ट का बोझ कम होता है और जनता को सुलभ न्याय मिल पाता है। लोक अदालत में मुख्य रूप से निम्नलिखित प्रकार के मामले सुने जाते हैं:
- मोटर वाहन अधिनियम से जुड़े चालान
- बिजली और पानी के बिल विवाद
- पारिवारिक विवाद
- भूमि और संपत्ति विवाद
- श्रम विवाद
- अन्य दीवानी और आपराधिक समझौता योग्य मामले
LOK ADALAT DATE 2025 : दिल्ली में कहाँ लगेगी लोक अदालत-
दिल्ली में लोक अदालत विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाती है। कुछ प्रमुख स्थान जहां लोक अदालतें लगाई जाती हैं:
- दिल्ली उच्च न्यायालय
- पटियाला हाउस कोर्ट
- साकेत जिला न्यायालय
- रोहिणी जिला न्यायालय
- कड़कड़डूमा जिला न्यायालय
- द्वारका जिला न्यायालय
LOK ADALAT DATE 2025 : इस दिन लगेगी लोक अदालत-
हर साल लोक अदालतें चार चरणों में आयोजित की जाती हैं। 2025 में तारीखें निम्नलिखित हैं:
- पहली लोक अदालत: 8 मार्च 2025
- दूसरी लोक अदालत: 10 मई 2025
- तीसरी लोक अदालत: 13 सितम्बर 2025
- चौथी लोक अदालत: 13 दिसंबर 2025
LOK ADALAT के फायदे-
- त्वरित न्याय: लोक अदालत में मामलों का निपटारा एक ही दिन में किया जाता है।
- कोई कोर्ट फीस नहीं: लोक अदालत में केस दर्ज करने पर कोई अतिरिक्त कोर्ट फीस नहीं लगती।
- आपसी सहमति: विवादों का निपटारा दोनों पक्षों की सहमति से होता है।
- कानूनी प्रक्रिया से राहत: लंबी कानूनी प्रक्रिया और वकीलों की फीस से बचा जा सकता है।
- फैसले को चुनौती नहीं दी जा सकती: लोक अदालत में लिया गया फैसला अंतिम होता है और इसे उच्च अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती।

LOK ADALAT DATE 2025 : शर्ते-
- सही कोर्ट परिसर में पहुंचे।
- अपने चालान का प्रिंट आउट साथ में लेकर जाये।
- गंभीर आपराधिक मामले लोक अदालत में नहीं सुने जाते।
- अदालत में लंबित मामूली आपराधिक और दीवानी विवादों को लोक अदालत में लाया जा सकता है।
- सरकारी विभागों और आम जनता के बीच के विवादों को भी लोक अदालत में सुलझाया जा सकता है।
- समय में कोर्ट में जाये।
कितने चालान पर होगा फैसला-
- हर लोक अदालत बेंच में 1000 चालानों का निपटारा किया जाएगा।
- 180 कोर्ट बेंचों में कुल 1.80 लाख चालानों का निपटारा होगा।
- एक निजी वाहन के लिए अधिकतम 07 चालान/नोटिस (05 नोटिस, 02 चालान) और एक व्यवसायिक वाहन के लिए 02 चालान/नोटिस का निपटारा होगा।
LOK ADALAT DATE 2025 : आवेदन प्रक्रिया-
अगर आप लोक अदालत में अपने मामले का निपटारा कराना चाहते हैं, तो निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा।
- सबसे पहले SLSA की आधिकारिक वेबसाइट https://dslsa.org/ पर जाए।
- उसके बाद आवेदन फॉर्म भर दे ।
- जरुरी दस्तावेज स्कैन करके जमा कर दे।
- लोक अदालत द्वारा आपके मामले को स्वीकृत किए जाने के बाद आपको सुनवाई की तिथि दी जाएगी।
- लोक अदालत में भाग ले।
- दी गई तारीख पर उपस्थित होकर न्यायाधीश और विपक्षी पक्ष के साथ चर्चा करें।
- यदि आपसी सहमति से समाधान होता है, तो अदालत तुरंत आदेश जारी करेगी।
CONCLUSION :
दिल्ली में लोक अदालत 8 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी। लोक अदालत त्वरित और प्रभावी न्याय प्रदान करने का एक बेहतरीन माध्यम है। यदि आप लंबे समय से किसी कानूनी विवाद में फंसे हैं और उसका शीघ्र निपटारा चाहते हैं, तो लोक अदालत में अपना मामला ले जाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस पोस्ट में हमने आपको लोक अदालत से जुडी जानकारी विस्तार से दी। हम आशा करते है की आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा होगा। इस पोस्ट को लाइक और शेयर करे। धन्यवाद।
ये भी पढ़े : HYPERLOOP TRAIN : 1000 kmph की स्पीड, दिल्ली से जयपुर की यात्रा सिर्फ 30 मिनट में, जानिए विस्तार से
ये भी पढ़े : UDID CARD 2025 : कार्ड के लाभ और फायदे, जरुरी दस्तावेज, पात्रता, ऐसे करे आवेदन
ये भी पढ़े : FASTAG NEW RULE : फास्टैग का नया नियम लागू , जानिए क्या बदलाव होंगे और कैसे बचें ज्यादा चार्ज से
ये भी पढ़े : DELHI-DEHRADUN EXPRESS-WAY : टोल फीस , ट्रेवल टाइम , जानिए कब से होगा शुरू
Author Profile
- Admin
- I am Mukesh Dahiya , I have completed B.com(H) from Delhi University. I have 3 years of experience in content writing. My Writing style is simple and easy to understand
Latest entries
लेटेस्ट न्यूज़June 18, 2025FASTag ANNUAL PASS : नितिन गड़करी की घोषणा! अब 3,000 रुपये में मिलेगा एनुअल फास्टैग पास, इस दिन से एक्टिव होगा, जानिए पूरी डिटेल
लेटेस्ट न्यूज़June 18, 2025POCO F7 5G : 7550mAh की बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा, जानिए स्पेसिफिकेशन, लांच डेट और कीमत
लेटेस्ट न्यूज़June 18, 2025INTERNATIONAL YOGA DAY 2025 : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है, जानिए इतिहास और महत्व
बिज़नेसJune 17, 2025ALLU ARJUN NET WORTH : जानिए साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की कुल संपत्ति, फीस, बायोग्राफी, कार की पूरी जानकारी