DELHI FREE BUS SCHEME : दिल्ली की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि दिल्ली सरकार की ‘मुफ्त बस यात्रा योजना’ जारी रहेगी। हालांकि, इस योजना में कुछ बदलाव किए गए हैं। अब महिलाओं को मुफ्त यात्रा के लिए ‘पिंक टिकट’ की जगह एक विशेष कार्ड मिलेगा। यह फैसला दिल्ली के बजट 2025-26 के दौरान लिया गया।
इस साल के बजट में महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया है। DELHI FREE BUS SCHEME के लिए 1,200 करोड़ रुपये से अधिक का बजट रखा गया है। आइए, जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से।

DELHI FREE BUS SCHEME क्या है ?
दिल्ली सरकार ने 2019 में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत दिल्ली की सरकारी बसों (DTC और क्लस्टर बसें) में सफर करने वाली महिलाओं को पिंक टिकट दिया जाता था, जिससे वे बिना कोई किराया दिए यात्रा कर सकती थीं। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और सुलभ यात्रा सुविधा प्रदान करना था।
DELHI FREE BUS SCHEME : स्कीम जारी रहेगी-
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 2025-26 का बजट पेश करते हुए स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार इस योजना को जारी रखेगी, लेकिन अब महिलाओं को पिंक टिकट नहीं दिया जाएगा। इसके बजाय, उन्हें एक डिजिटल या स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा, जिससे वे आसानी से बस में यात्रा कर सकेंगी। यह कार्ड रिचार्जेबल होगा और इसे लॉन्ग-टर्म उपयोग के लिए डिज़ाइन किया गया है।
DELHI FREE BUS SCHEME : पिंक टिकट होगी बंद – मिलेगा कार्ड-
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में 2025-26 के लिए दिल्ली का बजट पेश किया और कहा की दिल्ली की महिलाओ के लिए फ्री बस सर्विस जारी रहेगी। उन्होंने कहा, ”हमलोग ट्रांसपोर्ट सेक्टर में कई कदम उठाए हैं। हम महिलाओं के लिए कार्ड बनाएंगे, उनके पास कार्ड होगा। पिंक टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी। अब पिंक टिकट बंद हो जाएंगी। जिस बस में मन है, उस बस में चढ़ें। टिकट के नाम पर करोड़ों-करोड़ का भ्रष्टाचार किया गया। हम दिल्ली में डिजिटल सिस्टम लाएंगे। अधिक जानकरी के लिए https://dtcpass.delhi.gov.in/ विजिट करे।
DELHI FREE BUS SCHEME : दिल्ली बजट-
दिल्ली सरकार ने 2025-26 के बजट में इस योजना के लिए एक बड़ा फंड आवंटित किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कहा परिवहन क्षेत्र में सुधार के लिए 12,952 करोड़ रुपये आवंटित किए। साथ ही सार्वजनिक परिवहन को लेकर 2026 तक दिल्ली में 5000 इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने का लक्ष्य रखा।
सरकार का कहना है कि यह योजना महिलाओं की सुरक्षा और उनकी सुविधा के लिए बेहद जरूरी है। DELHI FREE BUS SCHEME के लिए 1,200 करोड़ रुपये से अधिक का बजट रखा गया है। साथ ही, बसों में सीसीटीवी, महिला ड्राइवरों की नियुक्ति, और रात्रि सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी गई है।
अब दिल्ली की महिलाओ को पिंक टिकट लेने की जरुरत नहीं बल्कि उन्हें एक स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा। नए कार्ड सिस्टम से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी बल्कि योजना को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।
दिल्ली में शुरू होंगी 5000 इलेक्ट्रिक बस-
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा की अभी दिल्ली में 2152 इलेक्ट्रिक बस चल रही है। इसमें से 1752 बसे डीटीसी की है और 400 क्लस्टर बसे है। उन्होंने कहा की दिल्ली सरकार योजना बना रही है जल्द ही दिल्ली में 5000 इलेक्ट्रिक बसे शुरू की जाएंगी जिससे परिवहन को सुगम बनाया जा सके।
CONCLUSION :
दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है की DELHI FREE BUS SCHEME को जारी रखा जाएगा। अब दिल्ली में बस यात्रा के लिए महिलाओ को पिंक टिकट नहीं लेना होगा, बल्कि उनको स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा। सरकार के नए बदलावों के साथ यह योजना और अधिक प्रभावी बनेगी। इस पहल से महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी सुरक्षा को मजबूत करने में मदद मिलेगी। इस आर्टिकल में हमने इस स्कीम से जुडी सभी जानकरी को विस्तार से बताया। हम आशा करते है की आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा होगा। इस पोस्ट को लाइक और शेयर करे। धन्यवाद।
ये भी पढ़े : RATION CARD NEW RULES 2025 : अब इन लोगो को नहीं मिलेगा फ्री राशन, नए नियम लागू हुए, पूरी जानकारी यहाँ देखे
ये भी पढ़े : PAN CARD 2.0 : सरकार ला रही है QR कोड वाला नया पैन कार्ड, जानिए कैसे बनेगा और कितना चार्ज लगेगा
ये भी पढ़े : LOK ADALAT DATE 2025 : 1,80,000 चालान पर होगा फैसला, अपने चालान को माफ़ करवाने का बढ़िया मौका
Author Profile
- Admin
- I am Mukesh Dahiya , I have completed B.com(H) from Delhi University. I have 3 years of experience in content writing. My Writing style is simple and easy to understand
Latest entries
ऑटोमोबाइलJune 5, 2025SUZUKI AVENIS 125 : शानदार लुक, जबरदस्त फीचर्स, धांसू माइलेज, यहाँ देखे कीमत
ऑटोमोबाइलJune 5, 2025FISKER OCEAN EV : 630KM की रेंज, जबरदस्त फीचर्स, आ रही है सबकी लंका लगाने, जानिए कीमत
बिज़नेसJune 4, 2025SMRIDHI SHUKLA NET WORTH : कितनी है TV की सुपरस्टार की कुल संपत्ति? जानिए बायोग्राफी और करियर की पूरी कहानी
लेटेस्ट न्यूज़June 4, 2025INFINIX GT 30 PRO : गेमिंग और पावर का धांसू कॉम्बो, जानिए फीचर्स, कीमत 25,000 के अंदर