VIDHYADHAN SCHOLARSHIP 2025 : बिहार बोर्ड से 2025 में 10th पास करने वाले छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। जिन छात्रों ने अच्छे अंक हासिल किया है उनके लिए नई योजना शुरू की गयी है जिसका नाम है- Vidhyadhan Scholarship 2025। इस योजना के तहत होनहार छात्रों को 10,000-75,000 रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रधान की जाएगी ताकि वो अपनी आगे की पढाई जारी रख सके।
अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़े। इस लेख में हम आपको बताएंगे योजना की पात्रता, जरुरी दस्तवेज, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि के बारे में।

WHAT IS VIDHYADHAN SCHOLARSHIP 2025 ? विद्याधन स्कॉलरशिप 2025 क्या है?
विद्याधन स्कॉलरशिप 2025 बिहार राज्य के उन छात्रों के लिए चलायी गयी योजना है जिन्होंने 10th क्लास में अच्छे अंक लेकर पास की है। यह स्कॉलरशिप खास तौर पर उन छात्रों के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं। चयनित छात्रों को 11वीं-12वीं में ₹10,000 प्रति वर्ष और डिग्री कोर्सेज में ₹15,000 से ₹75,000 प्रति वर्ष तक की सहायता मिलती है।
VIDHYADHAN SCHOLARSHIP 2025 : विवरण-
योजना का नाम | विद्याधन स्कॉलरशिप 2025 |
---|---|
शुरू करने वाला संगठन | सारस्वती धन फाउंडेशन (SDF) |
पात्रता | 10वीं/12वीं पास मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्र |
सहायता राशि | ₹10,000 से ₹75,000 प्रति वर्ष (कोर्स पर निर्भर) |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | www.vidyadhan.org |
VIDHYADHAN SCHOLARSHIP 2025 : कौन कर सकता है आवेदन? (Eligibility Criteria)-
-
आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए
-
शैक्षणिक योग्यता: 2025 में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण।
-
न्यूनतम 75% अंक (कुछ राज्यों में 80%) जरूरी
-
पारिवारिक वार्षिक आय ₹2 लाख से कम होनी चाहिए
-
किसी भी राज्य बोर्ड या CBSE/ICSE बोर्ड से पढ़ाई की हो।
VIDHYADHAN SCHOLARSHIP 2025 : लाभ और फायदे(Benefits)-
-
पढ़ाई के लिए ₹10,000 से ₹75,000 तक की वार्षिक सहायता।
-
उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर।
-
छात्र का मनोबल बढ़ता है।
-
परिवार पर आर्थिक बोझ कम होता है।
-
छात्रवृत्ति सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होती है।
VIDHYADHAN SCHOLARSHIP 2025 : जरुरी दस्तावेज (Important Document)-
-
10वीं की मार्कशीट (ऑनलाइन/प्रोविजनल स्वीकार्य)।
-
आय प्रमाण पत्र (तहसीलदार/रेवेन्यू अधिकारी द्वारा जारी; राशन कार्ड अमान्य)।
-
आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र।
-
बैंक पासबुक (छात्र के नाम से)।
-
पासपोर्ट साइज फोटो।
-
स्कूल/कॉलेज का प्रमाण पत्र।
VIDHYADHAN SCHOLARSHIP 2025 : आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)-
-
आधिकारिक वेबसाइट www.vidyadhan.org पर जाएं।
-
“Apply for Scholarship” सेक्शन पर क्लिक करें।
-
नया अकाउंट बनाएं और लॉगिन करें।
-
अपनी जानकारी और दस्तावेज़ अपलोड करें।
-
फॉर्म सबमिट करें और आगे की प्रक्रिया के लिए ईमेल/फोन पर संपर्क रखें।
CONCLUSION :
विद्याधन स्कॉलरशिप 2025 आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर है। यदि आप या आपके जानने वाले किसी छात्र को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद की जरूरत है, तो इस योजना का लाभ जरूर उठाएं। यह ना केवल आपकी पढ़ाई का खर्च उठाएगी, बल्कि आपको आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद करेगी। इस पोस्ट को लाइक और शेयर करे। धन्यवाद।
VIDHYADHAN SCHOLARSHIP 2025 : FAQ-
Q1. विद्याधन स्कॉलरशिप किन छात्रों के लिए है?
Ans: यह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए है जो 10वीं पास कर चुके हैं और आर्थिक रूप से कमजोर हैं।
Q2. स्कॉलरशिप की राशि कितनी है?
Ans: स्कॉलरशिप की राशि ₹10,000 से ₹75,000 प्रति वर्ष तक हो सकती है।
Q3. क्या आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है?
Ans: जी हां, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है।
Q4. चयन प्रक्रिया में क्या होता है?
Ans: चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हो सकते हैं।
Q5: क्या स्कॉलरशिप राशि सीधे बैंक खाते में आती है?
ANS: हाँ, राशि सीधे छात्र के खाते में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाती है।
ये भी पढ़े : ROJGAR SANGAM YOJANA 2025 : युवाओ को मिलेंगे 1500 रुपये और साथ ही नौकरी का सुनहरा अवसर, ऐसे करे आवेदन
Author Profile
- Admin
- I am Mukesh Dahiya , I have completed B.com(H) from Delhi University. I have 3 years of experience in content writing. My Writing style is simple and easy to understand
Latest entries
बिज़नेसJune 19, 2025SHREYA GHOSHAL NET WORTH : कितनी है श्रेया घोषाल की कुल संपत्ति? करियर, हिट गाने, फीस और कार कलेक्शन- जानिए सब कुछ
ऑटोमोबाइलJune 19, 2025AMPERE ZEAL EX : शानदार लुक, 120KM की दमदार रेंज, फ़ास्ट चार्जिंग, जानिए फीचर्स और कीमत
सरकारी योजनाJune 19, 2025VIDHYADHAN SCHOLARSHIP 2025 : 10th/12th पास को मिलेगी 75,000 रुपये की स्कॉलरशिप, ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानिए पूरी प्रक्रिया
लेटेस्ट न्यूज़June 18, 2025FASTag ANNUAL PASS : नितिन गड़करी की घोषणा! अब 3,000 रुपये में मिलेगा एनुअल फास्टैग पास, इस दिन से एक्टिव होगा, जानिए पूरी डिटेल