TVS RONIN 2025 : TVS मोटर ने भारतीय बाइक बाजार में हलचल मचाते हुए  TVS RONIN 2025 को लॉन्च किया है। पहले से ही पॉपुलर इस बाइक को अब और भी सुरक्षित और स्टाइलिश बना दिया गया है। यह बाइक युवाओं को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गई है, जिसमें क्लासिक लुक और एडवांस फीचर्स का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।

अगर आप एक स्टाइलिश, मॉडर्न और परफॉर्मेंस से भरपूर बाइक की तलाश में हैं तो TVS Ronin आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। चलिए विस्तार से जानते है इस बाइक की सभी खास बातें।

 

TVS RONIN 2025
TVS RONIN 2025

 

TVS RONIN 2025 : लुक और डिज़ाइन-

TVS Ronin 2025 का लुक काफी प्रीमियम और आकर्षक है। इसका नेयो-रेट्रो डिजाइन इसे भीड़ से अलग बनाता है। राउंड LED हेडलैम्प, चौड़े टायर और मस्क्युलर फ्यूल टैंक इसे एक बोल्ड अपील देते हैं। इसके अलावा क्रोम फिनिशिंग, चौड़ी हैंडलबार और यूनिक साइड प्रोफाइल इसे एक मॉडर्न क्लासिक बाइक का लुक देते हैं।

TVS RONIN 2025 : फीचर्स (Features)-

TVS Ronin 2025 में कई एडवांस फीचर्स शामिल हैं जो राइडिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं:

  • फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

  • Bluetooth कनेक्टिविटी (TVS SmartXonnect)

  • Turn-by-turn नेविगेशन

  • Ride Modes – Urban & Rain

  • Slipper Clutch

  • LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स

  • USB चार्जिंग पोर्ट

 

TVS RONIN 2025
TVS RONIN 2025

 

TVS RONIN 2025 : इंजन और परफॉरमेंस-

टीवीएस Ronin 2025 में मिलेगा एक 225.9cc का सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन जो लगभग 20.5 bhp की पावर और 19.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। बाइक में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी दी गई है जो स्मूद और एफिशिएंट राइडिंग का अनुभव देती है।

TVS RONIN 2025 : माइलेज (Mileage)-

टीवीएस Ronin 2025 का माइलेज भी काफी संतोषजनक है। यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में लगभग 43 kmpl का माइलेज देती है, जो कि इस सेगमेंट के हिसाब से अच्छा माना जाता है।

 

TVS RONIN 2025
TVS RONIN 2025

 

TVS RONIN 2025 : कीमत (Price)-

टीवीएस रॉनिन 2025 तीन वेरिएंट में उपलब्ध है।

  1. बेस (SS): ₹1.35 लाख (एक्स-शोरूम)

  2. मिड (DS): ₹1.49 लाख से ₹1.59 लाख (एक्स-शोरूम)

  3. टॉप (TD): ₹1.59 लाख से ₹1.73 लाख (एक्स-शोरूम)

  4. स्पेशल ऑफर: कुछ डीलरशिप पर ₹16,000 डाउन पेमेंट के साथ भी बाइक खरीदी जा सकती है।

  5. अधिक जानकारी के लिए  https://www.tvsmotor.com/  विजिट करे।

 

TVS RONIN 2025 : कलर और मार्किट स्पर्धा (Colour/Market Competiton)-

कलर ऑप्शन (Colour Option)-

TVS Ronin 2025 को कंपनी ने कई शानदार कलर ऑप्शन में पेश किया है:

  • Lightning Black

  • Galactic Grey

  • Magma Red

  • Delta Blue

  • Stargaze Black

हर कलर में यह बाइक प्रीमियम फिनिश और शानदार अपील के साथ आती है।

मार्किट स्पर्धा-

TVS Ronin 2025 का सीधा मुकाबला बाजार में मौजूद इन बाइक्स से है:

  • Royal Enfield Hunter 350

  • Bajaj Avenger 220

  • Yamaha FZ-X

  • Honda CB350 RS

हालांकि Ronin इन सभी से स्टाइल और टेक्नोलॉजी के मामले में थोड़ा अलग और एडवांस नजर आता है।

 

CONCLUSION :

TVS ने बाइक मार्किट में अपना दबदबा बनाने के लिए नई बाइक Ronin 2025 को लांच किया है। यह बाइक युवाओ को बहुत पसंद आ सकती है। इसका लुक, एडवांस फीचर्स और दमदार इंजन इसे एक ऑल-राउंडर बाइक बनाते हैं। इस लेख में हमने आपको इस बाइक से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से बताई। हम आशा करते है की आपको ये लेख अच्छा लगा होगा। इस पोस्ट को लाइक और शेयर करे। धन्यवाद।

TVS RONIN 2025 : FAQ-

Q1. टीवीएस Ronin 2025 की टॉप स्पीड क्या है?
ANS-  इसकी टॉप स्पीड लगभग 120 kmph हो सकती है।

Q2. क्या यह बाइक लंबी दूरी के लिए सही है?
ANS-  हां, इसका इंजन स्मूद है और राइडिंग पोजिशन भी कम्फर्टेबल है, जिससे लॉन्ग राइडिंग में भी थकान नहीं होती।

Q3. क्या इसमें ABS दिया गया है?
ANS-  हां, TVS Ronin 2025 में Dual Channel ABS का विकल्प मौजूद है।

Q4. इस बाइक की सर्विस कॉस्ट कितनी होती है?
ANS-  सर्विस कॉस्ट अन्य TVS बाइक्स के मुकाबले सामान्य है, और सालाना मेंटेनेंस किफायती है।

Q5. टीवीएस  Ronin का सबसे बड़ा USP क्या है?
ANS-  इसका रेट्रो-मॉडर्न लुक और एडवांस फीचर्स इसका सबसे बड़ा यूएसपी है।

 

ये भी पढ़े : SUZUKI GIXXER 2025 : जबरदस्त लुक, पावरफुल इंजन, एडवांस टेक्नोलॉजी, कीमत भी बजट में

ये भी पढ़े : YAMAHA LANDER 250 : स्टाइलिश लुक और दमदार परफॉरमेंस का शानदार कॉम्बो, मार्किट में लगा देगी आग

ये भी पढ़े : ROYAL ENFIELD BEAR 650 : पावरफुल इंजन, एडवांस फीचर्स, माइलेज और कीमत यहाँ देखे

ये भी पढ़े : ROYAL ENFIELD HUNTER 350 : स्टाइल, पावर और परफॉरमेंस का जबरदस्त कॉम्बो

 

 

 

 

Author Profile

Mukesh DahiyaAdmin
I am Mukesh Dahiya , I have completed B.com(H) from Delhi University. I have 3 years of experience in content writing. My Writing style is simple and easy to understand
One thought on “Royal Enfield को टक्कर देने आ गयी धमाकेदार बाइक-TVS Ronin 2025, जानिए फीचर्स और कीमत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *