ACER NEW TABLET : Acer कंपनी ने अपने दो नए टैबलेट Iconia Tab V12 और Iconia Tab V11 को मार्किट में लांच किया है। ये दोनों टैबलेट खास तौर पर छात्रों, ऑफिस वर्कर्स और मल्टीमीडिया यूज़र्स के लिए बनाए गए हैं। अच्छी बैटरी लाइफ, बड़ा डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस के साथ ये टैबलेट बजट फ्रेंडली भी हैं।
इस लेख में हम आपको Acer के नए tab के बारे में सभी जानकारी जैसे की इसका डिज़ाइन, कॉन्फिग्रेशन, बैटरी, कीमत और लांच डेट के बारे में विस्तार से बताएंगे।

ACER NEW TABLET : डिस्प्ले और डिज़ाइन-
दोनों टैबलेट्स का डिज़ाइन एल्युमिनियम बॉडी और “मिस्ट ग्रीन” कलर में उपलब्ध है, जो प्रीमियम लुक देता है।
-
Iconia Tab V12: 11.97 इंच का 2K डिस्प्ले (2000 x 1200 पिक्सल), 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ। यह बड़े स्क्रीन साइज और शार्प विजुअल्स के लिए आदर्श है।
-
Iconia Tab V11: 10.92 इंच का FHD+ डिस्प्ले (1920 x 1200 पिक्सल), जो पोर्टेबिलिटी और कम्फर्टेबल ग्रिप को प्राथमिकता देने वालों के लिए बेहतर है।
दोनों मॉडल्स में 16:10 का एस्पेक्ट रेश्यो और पतले बेज़ल्स हैं, जिससे स्क्रीन का एरिया मैक्सिमाइज़ होता है। साथ ही, 7.9mm की पतली बॉडी और हल्का वजन (V12: 595g, V11: 500g) इन्हें कैरी करना आसान बनाता है।
डिज़ाइन की बात करें तो दोनों टैबलेट स्लिम और लाइटवेट हैं। इनका मेटल फिनिश लुक इन्हें प्रीमियम टच देता है। टैबलेट्स को ऐसे डिज़ाइन किया गया है कि आप इन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी हाथों में भारी महसूस नहीं करेंगे।

ACER NEW TABLET : कॉन्फिग्रेशन-
Acer ने दोनों टैबलेट्स में परफॉर्मेंस का पूरा ध्यान रखा है:
-
Iconia Tab V12 में MediaTek Kompanio 520 प्रोसेसर दिया गया है, जो बेहतर मल्टीटास्किंग और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।
-
इसमें 8GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया भी जा सकता है।
-
Iconia Tab V11 में वही Kompanio 520 प्रोसेसर है लेकिन इसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज का विकल्प दिया गया है। यह टैबलेट सामान्य इस्तेमाल के लिए परफेक्ट है जैसे की वीडियो कॉल, इंटरनेट ब्राउज़िंग और पढ़ाई।

ACER NEW TABLET : बैटरी और कैमरा-
-
बैटरी: दोनों टैबलेट्स में 8000mAh की बैटरी है, जो एक बार चार्ज में 10 घंटे तक चलती है। हालाँकि, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट न होने से चार्जिंग टाइम थोड़ा ज़्यादा हो सकता है। फुल चार्ज करने पर आप पूरे दिन इसे बिना किसी परेशानी के इस्तेमाल कर सकते हैं।
-
कैमरा: 8MP का रियर कैमरा (ऑटोफोकस के साथ) और 5MP का फ्रंट कैमरा वीडियो कॉल्स और सेल्फीज़ के लिए पर्याप्त है, हालाँकि यह हाई-एंड फोटोग्राफी के लिए नहीं बना है।

ACER NEW TABLET : कीमत-
Acer ने इन टैबलेट्स की कीमत बजट में रखी है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इन्हें खरीद सकें:
-
Acer Iconia Tab V12 की अनुमानित कीमत ₹27,000 से शुरू हो सकती है।
-
Acer Iconia Tab V11 की कीमत ₹21,000 के आस-पास हो सकती है।
हालांकि, भारत में लॉन्च के समय असल कीमत में थोड़ी बहुत बदलाव हो सकता है।
ACER NEW TABLET : लांच डेट-
Acer ने अभी ग्लोबली इन टैबलेट्स की घोषणा की है और बताया है कि ये टैबलेट्स अगस्त 2025 के बीच बाजार में उपलब्ध होंगे। भारत में इनकी उपलब्धता की जानकारी जल्द ही दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए https://www.acer.com/ विजिट करे।
CONCLUSION :
Acer ने 2 नए टैबलेट Iconia Tab v12 और v11 को लांच किया है। ये भारत में भी जल्दी ही उपलब्ध हो जाएगा। अगर आप एक ऐसा टैबलेट ढूंढ रहे हैं जिसमें बड़ी स्क्रीन, अच्छी बैटरी लाइफ और भरोसेमंद परफॉर्मेंस मिले, तो Acer Iconia Tab V12 और V11 आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। हम आशा करते है की आपको ये लेख अच्छा लगा होगा। इस पोस्ट को लाइक और शेयर करे। धन्यवाद।
ACER NEW TABLET : FAQ-
Q1) V12 और V11 में मुख्य अंतर क्या है?
ANS- V12 बड़े डिस्प्ले (11.97 इंच) और हाई रेजोल्यूशन (2K) के साथ आता है, जबकि V11 छोटा और हल्का है।
Q2) क्या ये टैबलेट्स भारत में उपलब्ध होंगे?
ANS- अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं, लेकिन अगस्त 2025 तक लॉन्च की उम्मीद है।
Q3) 4G सपोर्ट है क्या?
ANS- केवल Iconia Tab V11 में ऑप्शनल 4G LTE वर्जन उपलब्ध है।
Q4) स्टाइलस सपोर्ट करते हैं क्या?
ANS- हाँ, दोनों मॉडल्स ऑप्शनल स्टाइलस और मैग्नेटिक फोलियो केस के साथ आते हैं।
Q5) एंड्रॉइड वर्जन कौन सा है?
ANS- दोनों टैबलेट्स Android 15 पर चलेंगे।
ये भी पढ़े : LENOVO SOLAR LAPTOP : लेनोवो ने बनाया दुनिया का पहला सोलर लैपटॉप PC , सिर्फ 20 मिनट में धुप से होगा चार्ज
ये भी पढ़े : SOLAR CCTV CAMERA : सूर्य की रौशनी से चलेगा सोलर CCTV कैमरा, जानिए सभी फायदे
ये भी पढ़े : TATA BLDC FAN : 70% बिजली की बचत, रिमोट से चलेगा बिना किसी आवाज़ के, फीचर्स और कीमत यहाँ देखे
ये भी पढ़े : SAMSUNG GALAXY M06 : लेटेस्ट फीचर वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 7,999/-
Author Profile
- Admin
- I am Mukesh Dahiya , I have completed B.com(H) from Delhi University. I have 3 years of experience in content writing. My Writing style is simple and easy to understand
Latest entries
लेटेस्ट न्यूज़September 8, 2025ZTE NUBIA AIR हुआ लांच-50MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ मचा दी धूम, जानें कीमत
सरकारी योजनाSeptember 3, 2025GOPAL CREDIT CARD SCHEME : किसानों को मिलेगा 1 लाख तक का लोन-जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
लेटेस्ट न्यूज़September 2, 2025OnePlus 15 5G में होगी 7300mAh बैटरी और वायरलेस चार्जिंग- जानें फीचर्स, कीमत और लांच डेट
ऑटोमोबाइलSeptember 1, 2025MARUTI ESCUDO 2025 : एडवांस लुक, शानदार माइलेज और कीमत में सब पर भारी-जानें फीचर्स
Good for tab lovers
[…] ये भी पढ़े : ACER NEW TABLET : Acer ने लांच किये 2 नए टैबलेट, जानिए… […]