ADA RECRUITMENT 2025 : एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) ने 2025 की भर्ती प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। कुल 137 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें साइंटिस्ट बी और साइंटिस्ट सी के पद शामिल है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है जो एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ADA की वेबसाइट https://www.ada.gov.in/ पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह एक शानदार अवसर हो सकता है। इस लेख में हम आपको ADA भर्ती 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ देंगे।

ADA RECRUITMENT 2025 : भर्ती का विवरण-
एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) हर साल विभिन्न पदों पर भर्ती करती है। इस बार भी प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के 137 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 मार्च 2025 से शुरू हो गयी है और इसकी अंतिम तारिक 11 अप्रैल 2025 तक है।
ADA RECRUITMENT 2025 : पदों का विवरण-
ADA ने कुल 137 पदों पर भर्ती निकाली है।
- साइंटिस्ट बी – 105 पद
- साइंटिस्ट सी – 32 पद
ADA RECRUITMENT 2025 : पात्रता-
ADA भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:
- शैक्षणिक योग्यता:
- वैज्ञानिक/इंजीनियर पदों के लिए: बीई/बीटेक/एमई/एमटेक एयरोस्पेस, मैकेनिकल या संबंधित विषय मे
- आयु सीमा:
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 35 वर्ष (आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमानुसार छूट मिलेगी)
ADA RECRUITMENT 2025 : आवेदन फीस-
ADA की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी कोई आवेदन शुल्क नहीं देना है।
ADA RECRUITMENT 2025 : वेतन-
ADA की इस भर्ती के लिए निम्न वेतनमान दिया जाएगा-
- साइंटिस्ट बी – 90,789/- रुपये महीना
- साइंटिस्ट सी – 1,08,073/- रुपये महीना
ADA RECRUITMENT 2025 : जरुरी दस्तावेज-
आवेदन के समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- आधार कार्ड या कोई अन्य पहचान प्रमाण
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, डिग्री आदि)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- कार्य अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
ADA RECRUITMENT 2025 : आवेदन प्रक्रिया-
ADA भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
- सबसे पहले ADA की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ada.gov.in/ पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन करें:
- नया अकाउंट बनाएं और अपनी डिटेल्स भरें।
- फॉर्म भरें:
- सभी जरूरी जानकारियाँ और दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें:
- आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक चेक करें और सबमिट करें।
- प्रिंट आउट लें:
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट रखें।
CONCLUSION :
ADA भर्ती 2025 उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। यदि आप इस भर्ती के लिए पात्र हैं, तो जल्द से जल्द आवेदन करें और अपने सपनों की नौकरी हासिल करें। इस आर्टिकल में हमने आपको इस भर्ती ये जुडी सभी जरुरी जानकरी जैसे की पोस्ट का विवरण, पात्रता, वेतन का विवरण, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि को विस्तार से बताया। हम आशा करते है की आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा होगा। इस पोस्ट को लाइक और शेयर करे। धन्यवाद।
ADA RECRUITMENT 2025 : FAQ-
Q1. ADA भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
ANS- आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2025 है।
Q2. ADA भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
ANS- इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.ada.gov.in/ है।
Q3. ADA भर्ती में कुल कितनी पोस्ट निकाली गयी है ?
ANS- इस भर्ती में कुल 137 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
ये भी पढ़े : BIHAR HOME GUARD VACANCY 2025 : 15000 पदों पर भर्ती की घोषणा, ऑनलाइन आवेदन शुरू, पूरी डिटेल विस्तार से
ये भी पढ़े : RAILWAY ALP VACANCY 2025 : नोटिफिकेशन जारी, 9979 पोस्ट, पात्रता, आयु सीमा, पूरी डिटेल यहाँ देखे
ये भी पढ़े : NPCIL RECRUITMENT 2025 : NPCIL में निकली 391 पदों पर सरकारी नौकरी, पात्रता, लास्ट डेट, ऐसे करे अप्लाई
ये भी पढ़े : UNION BANK RECRUITMENT 2025 : नोटिफिकेशन जारी, 2691 पद, 10th/12th पास आवेदन करे, जानिए वेतन और अंतिम तिथि
Author Profile
- Admin
- I am Mukesh Dahiya , I have completed B.com(H) from Delhi University. I have 3 years of experience in content writing. My Writing style is simple and easy to understand
Latest entries
मनोरंजनAugust 8, 2025BEST UNDERRATED BOLLYWOOD MOVIES : इन फिल्मो को देख कर कहेंगे-यार! ये मैंने पहले क्यों नहीं देखी
मनोरंजनAugust 7, 2025BEST INDIAN WEB SERIES : इन 10 इंडियन वेब सीरीज ने इंटरनेट पर मचा दी धूम- पूरी लिस्ट देखें
ऑटोमोबाइलAugust 6, 2025BAJAJ AVENGER CRUISE 220 : सिर्फ नाम नहीं, काम में भी दम- जानिए फीचर्स, माइलेज और कीमत की पूरी डिटेल्स
मनोरंजनAugust 5, 2025SAIYAARA MOVIE : स्मृति खोती प्रेमिका और संघर्षरत सिंगर की कहानी ने रुला दिया! ‘सैयारा’ है बॉलीवुड का नया जादू!