AWES RECRUITMENT 2025 : अगर आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं और आर्मी पब्लिक स्कूल में पढ़ाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। AWES (Army Welfare Education Society) ने साल 2025 के लिए टीचिंग स्टाफ की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत देशभर के आर्मी पब्लिक स्कूलों में PGT, TGT और PRT पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 जून 2025 से शुरू हो चूका है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2025 तक है। AWES की आधिकारिक वेबसाइट https://www.awesindia.com/ है। यह एक बेहतरीन मौका है उन लोगों के लिए जो डिफेंस स्कूल में पढ़ाने का अनुभव और सम्मान चाहते हैं।
इस लेख में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से देंगे।

AWES RECRUITMENT 2025 : भर्ती का विवरण-
AWES भर्ती 2025 के तहत तीन प्रमुख श्रेणियों में भर्तियां की जाएंगी:
पद का नाम | विषय | अनुमानित पद |
---|---|---|
PGT | हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन आदि | कई |
TGT | SST, Science, Maths, English, Hindi आदि | कई |
PRT | प्राथमिक शिक्षक (All Subjects) | कई |
कुल पदों की संख्या स्कूल के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
AWES RECRUITMENT 2025 : पात्रता-
एजुकेशनल योग्यता-
PGT – मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री + B.Ed( (50% अंकों के साथ)
TGT – ग्रेजुएशन + B.Ed (50% अंकों के साथ)
PRT – ग्रेजुएशन + D.El.Ed / B.Ed (50% अंकों के साथ)
आयु सीमा-
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 40 से 55 वर्ष के बीच रखी गई है। हालांकि आरक्षित वर्गों के लिए अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन फीस-
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को ₹385 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। भुगतान का माध्यम UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग होगा।

AWES RECRUITMENT 2025 : जरुरी तिथि-
गतिविधि | तारीख |
---|---|
आवेदन शुरू | 05 जून 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 16 अगस्त 2025 |
स्क्रीनिंग टेस्ट | सितंबर 2025 |
रिजल्ट | अक्टूबर 2025 |
AWES RECRUITMENT 2025 : जरुरी दस्तावेज-
इस भर्ती के लिए निम्न दस्तावेज का होना अनिवार्य है।
-
फोटो और सिग्नेचर स्कैन कॉपी
-
शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र
-
B.Ed या D.El.Ed प्रमाणपत्र
-
CTET/TET प्रमाणपत्र
-
आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
-
निवास प्रमाणपत्र
-
जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
AWES RECRUITMENT 2025 : चयन प्रक्रिया-
AWES भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में होगी:
-
ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट – यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी।
-
इंटरव्यू – शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को स्कूल स्तर पर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
-
स्किल टेस्ट / कम्प्युटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट – PRT और TGT पदों के लिए आवश्यक हो सकता है।
AWES RECRUITMENT 2025 : CTET और TET-
CTET या संबंधित राज्य का TET पास होना अनिवार्य है, विशेष रूप से TGT और PRT पदों के लिए। बिना इसके आपकी नियुक्ति स्थायी नहीं हो सकती।
AWES RECRUITMENT 2025 : आवेदन प्रक्रिया-
AWES भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया नीचे दी गयी है।
AWES RECRUITMENT 2025 : FAQ-
Q1. AWES भर्ती 2025 में कितने पद हैं?
ANS- पदों की संख्या अलग-अलग स्कूलों के अनुसार तय की जाती है, अनुमानतः सैकड़ों पद हैं।
Q2. क्या B.Ed जरूरी है?
ANS- हां, PGT, TGT और PRT पदों के लिए B.Ed या D.El.Ed जरूरी है।
Q3. CTET/TET जरूरी है क्या?
ANS- हां, CTET या संबंधित राज्य का TET पास होना अनिवार्य है।
Q4. चयन प्रक्रिया क्या है?
ANS- स्क्रीनिंग टेस्ट, इंटरव्यू और स्किल टेस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा।
Q5. आवेदन कैसे करें?
ANS- आवेदन AWES की आधिकारिक वेबसाइट www.awesindia.com के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।
ये भी पढ़े : DDA RECRUITMENT 2025 : 1383 पद, पात्रता, जरुरी दस्तावेज, चयन प्रक्रिया, सभी डिटेल विस्तार से
ये भी पढ़े : ODISHA DISTRICT COURT RECRUITMENT 2025 : पात्रता, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी
ये भी पढ़े : HCL VACANCY 2025 : 209 पदों पर निकली भर्ती, 10th पास आवेदन करे, जानिए सभी जरुरी डिटेल
ये भी पढ़े : NMDC VACANCY 2025 : 934 पद, लाखो में सैलरी, बिना परीक्षा चयन, आवेदन प्रक्रिया यहाँ देखे
Author Profile
- Admin
- I am Mukesh Dahiya , I have completed B.com(H) from Delhi University. I have 3 years of experience in content writing. My Writing style is simple and easy to understand
Latest entries
बिज़नेसJuly 24, 2025ARIJIT SINGH NET WORTH : इतने करोड़ के मालिक है अरिजीत सिंह, फिर भी खुद चलाते है स्कूटर!
ऑटोमोबाइलJuly 24, 2025HONDA SHINE 100 DX लांच-1अगस्त से बुकिंग चालू, जानिए फीचर्स, माइलेज और कीमत
ऑटोमोबाइलJuly 24, 202535km/kg माइलेज! MARUTI SUZUKI CELERIO CNG ने सबको चौका दिया! जानें इसकी बेमिसाल खूबियाँ
ऑटोमोबाइलJuly 24, 2025HONDA CB 125 HORNET लांच होते ही मचाई धूम-जानें माइलेज, कीमत और कलर ऑप्शन
[…] […]