DDA RECRUITMENT 2025 : दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने बड़ी भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती में कुल 1383 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमे MTS, जूनियर इंजीनियर, स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर आदि पद शामिल है। जो अभ्यर्थी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे है उनके लिए ये एक अच्छा अवसर है। 

DDA ने 27 मई 2025 को भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्दी ही शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार DDA की आधिकारिक वेबसाइट  https://dda.gov.in/  पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

इस लेख में हम आपको इस भर्ती से जुडी सभी जरुरी जानकारी जैसे की पदों का विवरण, पात्रता, जरुरी दस्तावेज, चयन प्रक्रिया आदि के बारे में विस्तार से बताएंगे।

 

DDA RECRUITMENT 2025
DDA RECRUITMENT 2025

 

DDA RECRUITMENT 2025 : विवरण-

DDA ने वर्ष 2025 के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इनमें शामिल पदों के नाम निम्नलिखित है।

पद का नाम वैकेंसी
डिप्टी डायरेक्टर (आर्किटेक्ट) 04
डिप्टी डायरेक्टर (PR) 01
डिप्टी डायरेक्टर (प्लानिंग) 04
असिस्टेंट डायरेक्टर (प्लानिंग) 19
असिस्टेंट डायरेक्टर (Arch.) 08
असिस्टेंट डायरेक्टर 01
असिस्टेंट डायरेक्टर (सिस्टम) 03
AEE (सिविल) 10
AEE (इलेक्ट्रिकल) 03
असिस्टेंट डायरेक्टर (मिनिस्ट्रियल) 15
लीगल असिस्टेंट 07
प्लानिंग असिस्टेंट 05
आर्किटेक्चर असिस्टेंट 09
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर 02
प्रोग्रामर 06
जूनियर इंजीनियर (सिविल) 104
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) 67
एसओ (हॉर्टिकल्चर) 20
नायब तहसीलदार 01
जूनियर ट्रांसलेटर (ऑफिशियल लैंग्वेज) 06
सर्वेयर 06
स्टेनोग्राफर ग्रेड डी 44
पटवारी 05
माली 282
असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर 06
एमटीएस 745
कुल 1383

 

DDA RECRUITMENT 2025 : पात्रता(Eligibility)-

DDA की इस भर्ती के लिए हर पद के लिए योग्यता अलग-अलग होती है, लेकिन सामान्य योग्यता इस प्रकार है:

एजुकेशनल योग्यता-

  • 10th पास
  • ITI या डिप्लोमा
  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक या डिप्लोमा (इंजीनियरिंग, अकाउंटिंग, आदि संबंधित विषयों में)।

आयु सीमा-

डीडीए की इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 19 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए।

DDA RECRUITMENT 2025 : चयन प्रक्रिया-

DDA की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट पर आधारित होती है। चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में होती है:

  1. ऑनलाइन परीक्षा (CBT)

  2. स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट (कुछ पदों पर)

  3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

  4. फाइनल मेरिट लिस्ट और नियुक्ति

DDA RECRUITMENT 2025 : जरुरी दस्तवेज-

आवेदन करते समय नीचे दिए गए दस्तावेज जरूरी होंगे:

  1. आधार कार्ड

  2. पासपोर्ट साइज फोटो

  3. हस्ताक्षर (स्कैन किया हुआ)

  4. शैक्षणिक प्रमाणपत्र (10वीं, 12वीं, डिग्री/डिप्लोमा)

  5. जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

  6. निवास प्रमाणपत्र

  7. अनुभव प्रमाणपत्र (यदि हो)

DDA RECRUITMENT 2025 : वेतन का विवरण-

DDA के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलेगा। नीचे कुछ प्रमुख पदों के वेतनमान का विवरण दिया गया है:

  • जूनियर इंजीनियर: ₹35,400 – ₹1,12,400

  • पटवारी: ₹29,200 – ₹92,300

  • स्टेनोग्राफर: ₹25,500 – ₹81,100

  • अकाउंटेंट: ₹35,400 – ₹1,12,400

  • अन्य पदों पर भी आकर्षक वेतन मिलेगा।

  •  विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 1 से लेवल 11 के मुताबिक प्रति माह सैलरी दी जाएगी।

DDA RECRUITMENT 2025 : आवेदन प्रक्रिया-

DDA भर्ती 2025 में आवेदन करने के चरण आसान हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: सबसे पहले DDA की आधिकारिक वेबसाइट https://dda.gov.in/ पर जाएं।

  2. भर्ती लिंक ढूंढें: होमपेज पर “Recruitments” या “Career” या “Latest Updates” सेक्शन में “DDA Recruitment 2025” या “DDA ASO/JA Recruitment 2025” का लिंक देखें।

  3. नोटिस पढ़ें: भर्ती अधिसूचना (Notification PDF) को ध्यान से पढ़ें। सभी योग्यता, पद, शुल्क, तारीखों को अच्छी तरह समझ लें।

  4. ऑनलाइन फॉर्म भरें: “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें। पंजीकरण (Registration) करें और लॉगिन आईडी/पासवर्ड बनाएं।

  5. फॉर्म भरें और फीस जमा करें: अपनी सारी जानकारी सही-सही भरें। फोटो, सिग्नेचर और दस्तावेज अपलोड करें। निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन (नेट बैंकिंग/क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड) भुगतान करें।

  6. प्रिंट आउट लें: आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल लें और सुरक्षित रखें। भविष्य के संदर्भ के लिए जरूरी है।

 

CONCLUSION :

DDA ने 1383 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते है तो आपके लिए ये एक अच्छा अवसर है। इस लेख में हमने आपको इस भर्ती से जुडी सभी जरुरी जानकारी जैसे की पदों का विवरण, पात्रता, जरुरी दस्तावेज, चयन प्रक्रिया आदि के बारे में विस्तार से बताया। हम आशा करते है की आपको ये लेख अच्छा लगा होगा। इस पोस्ट को लाइक और शेयर करे। धन्यवाद।

DDA RECRUITMENT 2025 : FAQ-

Q1. DDA भर्ती 2025 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?
ANS-  आवेदन की तिथि जल्द ही DDA की वेबसाइट पर जारी होगी।

Q2. क्या DDA भर्ती में अनुभव जरूरी है?
ANS-  कुछ पदों पर अनुभव वांछनीय हो सकता है, लेकिन अधिकांश पदों पर फ्रेशर भी आवेदन कर सकते हैं।

Q3. क्या यह भर्ती केवल दिल्ली निवासियों के लिए है?
ANS-  नहीं, भारत के किसी भी राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Q4. DDA की परीक्षा ऑनलाइन होती है या ऑफलाइन?
ANS-  परीक्षा ऑनलाइन (CBT) मोड में आयोजित की जाती है।

Q5. आवेदन शुल्क वापस होगा क्या?
ANS- नहीं, एक बार भरा गया शुल्क वापस नहीं होता।

 

ये भी पढ़े : ODISHA DISTRICT COURT RECRUITMENT 2025 : पात्रता, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

ये भी पढ़े : HCL VACANCY 2025 : 209 पदों पर निकली भर्ती, 10th पास आवेदन करे, जानिए सभी जरुरी डिटेल

ये भी पढ़े : NMDC VACANCY 2025 : 934 पद, लाखो में सैलरी, बिना परीक्षा चयन, आवेदन प्रक्रिया यहाँ देखे

ये भी पढ़े : FSSAI RECRUITMENT 2025 : 33 पोस्ट, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि से पहले ऐसे करे अप्लाई

 

 

 

 

 

 

Author Profile

Mukesh DahiyaAdmin
I am Mukesh Dahiya , I have completed B.com(H) from Delhi University. I have 3 years of experience in content writing. My Writing style is simple and easy to understand
One thought on “DDA RECRUITMENT 2025 : 1383 पद, पात्रता, जरुरी दस्तावेज, चयन प्रक्रिया, सभी डिटेल विस्तार से”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *