INDUS WATER TREATY : भारत ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को तोड़ दिया है। यह संधि भारत और पाकिस्तान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता थी, जो सालों से शांति और सहयोग का प्रतीक मानी जाती थी।
अब जब भारत ने इस संधि से हटने का फैसला किया है, तो यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया गया और इसके क्या परिणाम हो सकते हैं?
इस आर्टिकल में हम आपको इस संधि से जुडी सभी जरुरी जानकारी विस्तार से देंगे।
WHAT IS INDUS WATER TREATY? सिंधु जल संधि क्या है?
सिंधु जल संधि (Indus Water Treaty) भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में हस्ताक्षरित एक ऐतिहासिक समझौता था। इस संधि को विश्व बैंक की मध्यस्थता में तैयार किया गया था। इसके तहत सिंधु नदी प्रणाली की छह नदियों — सिंधु, झेलम, चिनाब, रावी, ब्यास और सतलुज — का जल बंटवारा तय किया गया था।
इस संधि के अनुसार भारत को तीन पूर्वी नदियों — रावी, ब्यास और सतलुज — का पूरा जल उपयोग करने का अधिकार मिला, जबकि पाकिस्तान को पश्चिमी नदियों — सिंधु, झेलम और चिनाब — का अधिकतर पानी दिया गया। भारत को पश्चिमी नदियों के जल का सीमित उपयोग जैसे कृषि, घरेलू जरूरतों और कुछ हद तक बिजली उत्पादन के लिए अनुमति दी गई थी।
अधिक जानकारी के लिए विजिट https://en.wikipedia.org/wiki/Indus_Waters_Treaty करे।
INDUS WATER TREATY का क्या महत्व है?
यह संधि भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बावजूद भी दोनों देशों में जल विवाद को टालने में मददगार रही। पिछले 60 वर्षों में इस संधि ने कई बार संकट की घड़ी में भी शांति बनाए रखने का काम किया है।
जल जीवन का आधार है, और दोनों देशों की करोड़ों की आबादी इन नदियों के जल पर निर्भर है। इसलिए यह संधि न सिर्फ एक तकनीकी दस्तावेज थी, बल्कि यह दोनों देशों के बीच भरोसे की नींव भी थी।
भारत ने क्यों तोड़ी सिंधु जल संधि?
22 अप्रैल 2025 को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 28 भारतीयो की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस हमले के बाद भारत सरकार ने कड़े कदम उठाते हुए सिंधु जल संधि को रोक दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट रक्षा समिति (CCS) की मीटिंग में पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाये। पाकिस्तान के वीजा पर रोक लगा दी है। पंजाब के अटारी बॉर्डर को भी बंद करने का फैसला किया गया है।
पाकिस्तान पर क्या असर पड़ेगा-
भारत द्वारा INDUS WATER TREATY तोड़ने से पाकिस्तान पर गहरा असर पड़ सकता है:
-
कृषि पर प्रभाव – पाकिस्तान की कृषि प्रणाली सिंधु, झेलम और चिनाब नदियों पर निर्भर है। जल की आपूर्ति में कमी से वहां की खेती को भारी नुकसान हो सकता है।
-
जल संकट गहराएगा – पहले से ही जल संकट झेल रहे पाकिस्तान में पेयजल और सिंचाई की समस्या और बढ़ सकती है।
-
राजनीतिक अस्थिरता – जल संकट के कारण पाकिस्तान के आंतरिक हालात और भी अस्थिर हो सकते हैं, जिससे वहाँ की सरकार पर दबाव बढ़ेगा।
- भुखमरी- पानी की कमी से पाकिस्तान में भुखमरी जैसे हालात पैदा हो सकते है।
भारत के इस फैसले से पाकिस्तान नाराज़-
भारत द्वारा INDUS WATER TREATY तोड़ने के फैसले के बाद पाकिस्तान की प्रतिक्रिया तीव्र और चिंताजनक रही है। पाकिस्तान सरकार ने इसे एक “एकतरफा और गैर-कानूनी कदम” बताया है और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करार दिया है।
भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रहे अब्दुल बासित ने कहा, ”सिंधु जल संधि पर भारत एकतरफ़ा फ़ैसला नहीं ले सकता है। अभी भारत ने इसे स्थगित किया है। बड़ी सच्चाई यह है कि भारत ने स्थगित करने का फ़ैसला कर लिया है लेकिन उसके पास इन्फ़्रास्ट्रक्चर नहीं है कि सिंधु, झेलम और चिनाब का पानी बंद कर सके। लेकिन हमें फौरी तौर पर कुछ ठोस फ़ैसले लेने होंगे। हमें वर्ल्ड बैंक को लिखना चाहिए क्योंकि वही इसकी गारंटी देता है। राजनयिक संबंध को लेकर फ़ैसले पर जैसे को तैसे जवाब दिया जा सकता है.”
CONCLUSION :
भारत ने पाकिस्तान के साथ INDUS WATER TREATY को रोकने का फ़ैसला किया है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ये कदम उठाया गया है। इस आर्टिकल में हमने आपको सिंधु जल संधि से जुडी सभी जानकारी विस्तार से दी। हम आशा करते है की आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा होगा। इस पोस्ट को लाइक और शेयर करे। धन्यवाद।
ये भी पढ़े : PAHALGAM ATTACK : कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 28 लोगो की मौत, देखे पूरी डिटेल
ये भी पढ़े : POPE FRANCIS : पोप फ्रांसिस का निधन, 88 साल की उम्र में ली अंतिम सास, एक युग का अंत
ये भी पढ़े : AMARNATH YATRA 2025 : अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करे तैयारी, पूरी जानकारी यहाँ देखे
ये भी पढ़े : CHAR DHAM YATRA 2025 : 30 अप्रैल से शुरू होगी चार धाम यात्रा, रजिस्ट्रेशन शुरू, देखे सभी जानकारी
Author Profile
Latest entries
ऑटोमोबाइलAugust 2, 2025BMW F 450 GS बाइक आ गयी है! जानिए इसकी कीमत, फीचर्स और लांच डेट की सभी डिटेल्स
ऑटोमोबाइलAugust 2, 2025JEEP COMPASS 2025 : जबरदस्त लुक, एडवांस फीचर्स और धांसू माइलेज- देखिये कलर ऑप्शन और कीमत
ऑटोमोबाइलAugust 2, 2025TVS APACHE RTR 180 : अब मिलेगा स्टाइल, स्पीड और सेफ्टी एक साथ! जानिए फीचर्स और कीमत
लेटेस्ट न्यूज़August 2, 2025VIVO V60 5G : 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा, देखे फीचर्स, कीमत और लांच डेट