IPL 2025 WINNER : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2025 की ट्रॉफी जीत ली है। गुजरात के अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मैच में RCB ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही RCB और विराट कोहली का विनर बनने का 18 साल का सूखा खत्म हो गया है।
इससे पहले भी RCB 3 बार फाइनल तक पहुंच चुकी है। 2009 में उन्हें डेक्कन चार्जर ने 6 रन से हरा दिया था। 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स ने RCB से फाइनल मैच जीता था। और साल 2016 में हैदराबाद ने मैच जीता था।
इस लेख में हम आपको फाइनल मैच से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से बताएंगे।

IPL 2025 WINNER : फाइनल मैच डिटेल-
मैच की शुरुआत में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी। RCB के बल्लेबाजों ने ठोस शुरुआत की:
-
विराट कोहली ने 43 रनों की अहम पारी खेली (35 गेंदों में)
-
रजत पाटीदार (26) और लियाम लिविंगस्टोन (25) ने मध्यक्रम में धमाकेदार साझेदारी की।
-
जितेश शर्मा के तेज़ 24 (सिर्फ 10 गेंदों में) ने अंत में स्कोर 190/9 तक पहुँचाया।
पंजाब की पारी में शशांक सिंह ने ज़बरदस्त 61* (सिर्फ 30 गेंदों में 6 छक्कों के साथ) खेलकर मैच को पलटने की कोशिश की। लेकिन RCB के गेंदबाजों ने दबाव में शानदार प्रदर्शन किया:
-
क्रुणाल पांड्या ने जादुई गेंदबाज़ी करते हुए सिर्फ 17 रन देकर 2 अहम विकेट लिए और ‘मैन ऑफ द मैच’ बने।
-
भुवनेश्वर कुमार (2/38) और यश दयाल (1/18) ने अंतिम ओवरों में पंजाब को 184/7 पर रोक दिया।

IPL 2025 WINNER : फाइनल मैच का सार-
| पैरामीटर | RCB | PBKS |
|---|---|---|
| स्कोर | 190/9 | 184/7 |
| हाईएस्ट स्कोरर | विराट कोहली (43) | शशांक सिंह (61*) |
| टॉप बॉलर | क्रुणाल पांड्या (4-0-17-2) | अर्शदीप सिंह (4-0-40-3) |
| नतीजा | RCB जीता 6 रनों से |

विराट कोहली- जीत और आंसू-
IPL 2025 Winner बनने के बाद विराट कोहली भावुक हो गए और उनके आँसू आ गए। जब यश दयाल ने 20वें ओवर की आखिरी बॉल डाली तो विराट कोहली ज़मीन पर बैठ गए और उनकी आंखे नम हो गयी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा-“यह टीम ने सपना पूरा किया, यह सीज़न मैं कभी नहीं भूल पाऊँगा… यह ट्रॉफी मुझे लेने के लिए 18 साल से इंतज़ार करा रही थी, लेकिन यह इंतज़ार पूरी तरह से सार्थक था!
उन्होंने ट्रॉफी को क्रिस गेल और एबी डी विलियर्स को समर्पित किया और कहा-“मैंने अपने सुनहरे साल इनके साथ बिताए। यह ट्रॉफी उतनी ही उनकी है जितनी मेरी।”
अधिक जानकारी के लिए https://www.iplt20.com/ विजिट करे।

IPL 2025 WINNER : प्राइस मनी और पुरस्कार-
आईपीएल 2025 में विजेता और अन्य पुरस्कारों की घोषणा हुई।
-
चैंपियन (RCB): ₹20 करोड़
-
रनर-अप (PBKS): ₹13 करोड़
-
ऑरेंज कैप (सबसे ज़्यादा रन): साई सुदर्शन (GT) – 759 रन, ₹10 लाख
-
पर्पल कैप (सबसे ज़्यादा विकेट): प्रसिद्ध कृष्णा (GT) – 25 विकेट, ₹10 लाख
-
मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर: सूर्यकुमार यादव (MI)
-
फेयरप्ले अवार्ड: चेन्नई सुपर किंग्स
IPL 2025 WINNER : RCB का फाइनल तक का सफ़र-
RCB ने अपने ग्रुप मैच में 14 मैच में से 9 मैच में जीत हासिल की और 4 मैच में हार का सामना किया। 1 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। उन्होंने 19 अंक के साथ अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया और सीधा Qualifier 1 में प्रवेश किया। पंजाब किंग्स 19 अंक के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर था। Qualifier 1 RCB और पंजाब के बीच में खेला गया जिसमे पंजाब को हराकर RCB सीधे फाइनल में पहुंच गया।
फाइनल मैच 3 जून 2025 को खेला गया जिसमे पंजाब को हरा कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2025 Winner ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
CONCLUSION :
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) ने IPL 2025 Winner ट्रॉफी जीत ली है। उन्होंने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस लेख में हमने आपको आईपीएल 2025 फाइनल के बारे में सभी जरुरी जानकारी विस्तार से बताई। हम आशा करते है की आपको ये लेख अच्छा लगा होगा। इस पोस्ट को लाइक और शेयर करे। धन्यवाद।
ये भी पढ़े : VIRAT KOHLI TEST RETIREMENT : रन मशीन विराट कोहली ने लिया टेस्ट क्रिकेट से सन्यास, ODI अभी खेलते रहेंगे
ये भी पढ़े : ROHIT SHARMA TEST RETIREMENT : रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास, ODI खेलते रहेंगे
ये भी पढ़े : GUKESH D : सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चैस चैंपियन , कैसे किया कारनामा , जाने पूरी डिटेल्स
Author Profile
- Admin
- I am Mukesh Dahiya , I have completed B.com(H) from Delhi University. I have 3 years of experience in content writing. My Writing style is simple and easy to understand
Latest entries
ऑटोमोबाइलSeptember 23, 2025KAWASAKI NINJA 300 : जबरदस्त लुक और 160 Kmph की टॉप स्पीड-जानें फीचर्स और कीमत
नौकरियाँSeptember 22, 2025BSSC STENOGRAPHER VACANCY 2025 : 432 पदों पर 12th पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका! जल्दी अप्लाई करें
लेटेस्ट न्यूज़September 19, 2025POCO C85 ने मचाई धूम-50MP का कैमरा और 6000mAh की बैटरी, जानें फीचर्स और कीमत
सरकारी योजनाSeptember 18, 2025BHAGYA LAXMI YOJANA : गरीब परिवार की बेटियों को मिलेगा 2 लाख का फायदा- अभी जानें योग्यता और दस्तावेज
