KAWASAKI ELIMINATOR 2025 : कावासाकी के अपनी नई क्रूज़र बाइक एलिमिनेटर 2025 को भारतीय मार्किट में लांच किया है। कावासाकी ने अपनी इस पॉपुलर बाइक को नए फीचर्स, फ्रेश डिजाइन और पावरफुल इंजन के साथ एक बार फिर लॉन्च किया है। यह बाइक खासतौर पर युवाओं और लॉन्ग राइड लवर्स के लिए डिजाइन की गई है।
अगर आप एक ऐसे क्रूज़र बाइक की तलाश में हैं जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ शानदार परफॉर्मेंस भी दे, तो कावासाकी एलिमिनेटर 2025 आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
इस लेख में हम आपको इस बाइक से जुडी सभी जरुरी जानकारी जैसी की इसके फीचर्स, इंजन पावर, माइलेज, कीमत आदि के बारे में विस्तार से बताएंगे।

KAWASAKI ELIMINATOR 2025 : लुक और डिज़ाइन-
कावासाकी एलिमिनेटर 2025 का लुक बेहद आकर्षक और मॉडर्न है। इसमें क्लासिक क्रूज़र स्टाइल को मॉडर्न टच के साथ पेश किया गया है। बाइक में लो-स्लंग सीट, बड़ा फ्यूल टैंक और लंबा व्हीलबेस इसे एक दमदार रोड प्रजेंस देता है। इसके LED हेडलैम्प्स और टेल लाइट्स बाइक को प्रीमियम फील देते हैं। इसके साथ ही, इसमें मस्कुलर बॉडी और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे एक एडवांस और बोल्ड लुक देते हैं।
साइज-
बाइक की लंबाई 2,250 mm, चौड़ाई 785 mm और ऊंचाई 1,100 mm है। व्हीलबेस 1,520 mm का है और ग्राउंड क्लियरेंस 150 mm मिलता है। बाइक का स्टीयरिंग एंगल 35 डिग्री का है, जिससे शहरी इलाकों में मोड़ने में काफी आसानी रहती है।

KAWASAKI ELIMINATOR 2025 : फीचर्स-
कावासाकी ने इस बार एलिमिनेटर 2025 में कई एडवांस टेक्नोलॉजी और फीचर्स जोड़े हैं:
-
फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
-
Bluetooth कनेक्टिविटी
-
मोबाइल ऐप से कनेक्टिविटी
-
नेविगेशन सपोर्ट
-
डुअल चैनल ABS
-
USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट
-
LED लाइटिंग सिस्टम
-
स्लिपर क्लच और असिस्ट फंक्शन
ये सभी फीचर्स इस बाइक को स्मार्ट और यूजर फ्रेंडली बनाते हैं।

KAWASAKI ELIMINATOR 2025 : इंजन और परफॉरमेंस-
कावासाकी एलिमिनेटर 2025 में 451cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल ट्विन इंजन दिया गया है, जो लगभग 45-50 बीएचपी की पावर और 42 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। बाइक की परफॉर्मेंस स्मूथ है और हाईवे पर इसकी क्रूज़िंग क्षमता काफी शानदार है। चाहे शहर की भीड़ हो या लंबी दूरी की ट्रिप – ये बाइक हर जगह बेहतरीन चलती है।
KAWASAKI ELIMINATOR 2025 : माइलेज-
कावासाकी एलिमिनेटर 2025 का माइलेज इस सेगमेंट की दूसरी बाइक्स के मुकाबले संतोषजनक है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 25-28 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। हालांकि, राइडिंग स्टाइल और सड़क की कंडीशन के हिसाब से माइलेज में थोड़ी बहुत कमी-बेशी हो सकती है।

KAWASAKI ELIMINATOR 2025 : कीमत-
भारत में कावासाकी एलिमिनेटर 2025 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹5.76 लाख से शुरू होती है। यह कीमत इसकी स्टाइल, परफॉर्मेंस और फीचर्स को देखते हुए उचित मानी जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए https://www.kawasaki-india.com/ विजिट करे।

KAWASAKI ELIMINATOR 2025 : वेरिएंट और कलर ऑप्शन-
वेरिएंट-
फिलहाल KAWAKASI ELIMINATOR 2025 को एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
कलर ऑप्शन-
KAWASAKI ELIMINATOR 2025 में दो आकर्षक कलर ऑप्शन मिलते हैं:
-
मेटालिक फ्लैट स्पार्क ब्लैक
-
पेर्ल मिस्ट ग्रे
दोनों ही रंग इस बाइक को एक प्रीमियम और डैशिंग लुक देते हैं।
CONCLUSION :
कावासाकी एलिमिनेटर 2025 उन राइडर्स के लिए परफेक्ट है जो एक क्लासिक क्रूज़र बाइक में मॉडर्न तकनीक, दमदार परफॉर्मेंस और शानदार डिजाइन की तलाश कर रहे हैं। इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा जरूर है, लेकिन जो लोग कावासाकी के ब्रांड, परफॉर्मेंस और स्टाइल को समझते हैं, उनके लिए ये एक वर्थ इनवेस्टमेंट है। इस लेख को लाइक और शेयर करे। धन्यवाद।
KAWASAKI ELIMINATOR 2025 : FAQ-
Q1. कावासाकी एलिमिनेटर 2025 में कितनी CC का इंजन है?
ANS- इसमें 451cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है।
Q2. इस बाइक का माइलेज कितना है?
ANS- इसका माइलेज लगभग 25-28 किमी/लीटर है।
Q3. क्या इसमें ABS सिस्टम है?
ANS- हां, इसमें डुअल चैनल ABS सिस्टम मौजूद है।
Q4. इसकी ऑन-रोड कीमत क्या है?
ANS- ऑन-रोड कीमत शहर के अनुसार अलग हो सकती है, लेकिन औसतन यह ₹6 लाख के आसपास हो सकती है।
Q5. क्या ये बाइक लंबी दूरी की राइड के लिए सही है?
ANS- जी हां, इसकी आरामदायक सीटिंग और क्रूज़र डिजाइन इसे लॉन्ग राइड्स के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
ये भी पढ़े : KAWASAKI KLX 230 : धांसू लुक, एडवांस फीचर्स, एक दमदार ऑफ-रोड बाइक, कीमत यहाँ देखे
ये भी पढ़े : ROYAL ENFIELD BEAR 650 : पावरफुल इंजन, एडवांस फीचर्स, माइलेज और कीमत यहाँ देखे
ये भी पढ़े : BMW R1300 GS : दमदार इंजन और शानदार फीचर्स वाली प्रीमियम एडवेंचर बाइक, जानिए कीमत
ये भी पढ़े : HERO Xpulse 400 : युवाओ की पहली पसंद, नए अंदाज़ में जल्द आने वाली है हीरो की एडवेंचर बाइक
Author Profile
- Admin
- I am Mukesh Dahiya , I have completed B.com(H) from Delhi University. I have 3 years of experience in content writing. My Writing style is simple and easy to understand
Latest entries
ऑटोमोबाइलSeptember 23, 2025KAWASAKI NINJA 300 : जबरदस्त लुक और 160 Kmph की टॉप स्पीड-जानें फीचर्स और कीमत
नौकरियाँSeptember 22, 2025BSSC STENOGRAPHER VACANCY 2025 : 432 पदों पर 12th पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका! जल्दी अप्लाई करें
लेटेस्ट न्यूज़September 19, 2025POCO C85 ने मचाई धूम-50MP का कैमरा और 6000mAh की बैटरी, जानें फीचर्स और कीमत
सरकारी योजनाSeptember 18, 2025BHAGYA LAXMI YOJANA : गरीब परिवार की बेटियों को मिलेगा 2 लाख का फायदा- अभी जानें योग्यता और दस्तावेज
