LIST OF  PRIME  MINISTER  OF  INDIA : भारत   एक लोकतान्त्रिक देश है । यहाँ आम जनता वोट दे कर  सरकार चुनती है ।  प्रधानमंत्री चुनी हुई सरकार का नेता होता है । देश के राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री को  पद और गोपनीयता  की शपथ दिलवाते है । भारत की आज़ादी के बाद , पंडित जवाहर लाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने । उनके बाद , काफी बड़े- बड़े  नेता जैसे की लाल बहादुर शास्त्री , इंदिरा गाँधी , राजीव गाँधी , अटल बिहारी बाजपाई , डॉ मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने और देश की जनता के लिए काम किया ।

 

LIST  OF  PRIME MINISTER  OF  INDIA  : 

भारत देश का प्रधानमंत्री , देश के लोगो के द्वारा चुनी हुई सरकार का नेता होता है । प्रधानमंत्री को ही सरकार का  मुखिया माना जाता है । देश के राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते है । प्रधानमंत्री अपने कैबिनेट का चयन खुद करता है । किस मंत्री को कौन सा विभाग मिलेगा इसका चुनाव भी प्रधानमंत्री के द्वारा होता है। 1947 से अभी तक देश में 17  प्रधानमंत्री बन चुके है । पंडित जवाहर लाल नेहरू  भारत देश के पहले  प्रधानमंत्री बने थे , उनके बाद  लाल बहादुर शास्त्री , इंदिरा गाँधी , राजीव गाँधी , अटल बिहारी वाजपेयी , डॉ  मनमोहन सिंह और नरेंदर मोदी जैसे बड़े नेताओ ने देश के PM  पद पर काम किया । आगे जानते है इन सभी के बारे में ।

 

 

JAWAHAR LAL NEHRU
JAWAHAR LAL NEHRU

 

JAWAHAR  LAL  NEHRU  : ( 15-08-1947  से  27-05-1964 ) 

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। इनके माता जी का नाम स्वरूपरानी नेहरु और पिताजी का नाम मोतीलाल नेहरु था। पंडित मोतीलाल पेशे से बैरिस्टर थे। वहीं, पंडित नेहरू की धर्मपत्नी का नाम कमला नेहरू था । नेहरू जी धनी संपन्न परिवार से तालुक्क रखते थे। साथ ही नेहरू जी तीन बहनों के अकेले भाई थे। इसके चलते नेहरू जी की परवरिश में कभी कोई कमी नहीं आई। इन्होंने प्रारंभिक शिक्षा इलाहाबाद में प्राप्त की। वहीं, उच्च शिक्षा इंग्लैंड में पूरी की। लंदन से इन्होंने लॉ की पढ़ाई पूरी की ।

1919 में नेहरू जी पहली बार गांधी जी के संपर्क आए। यहीं से नेहरू जी की राजनीति जीवन की शुरुआत हुई। इसके बाद गांधी जी के साथ मिलकर नेहरू जी ने भारत की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पंडित नेहरू सितंबर 1923 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव बने। देश की आजादी के बाद उन्हें सर्वसम्मति से  15-08- 1947 को देश का प्रधानमंत्री चुना गया। उन्होंने लंबे समय तक देश की सेवा की। विश्व पटल पर भी नेहरू जी को प्रखर नेता कहा जाता था। 27 मई 1964 को चाचा नेहरू पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके जन्मदिन पर हर साल बाल दिवस मनाया जाता है।

 

 

GULZARI LAL NANDA
GULZARI LAL NANDA

 

GULZARI  LAL  NANDA  : (27-05-1964  से  09-06-1964 ) 

गुलजारीलाल नंदा का जन्म 4 जुलाई 1898 को पंजाब के सियालकोट में हुआ था। उन्होंने लाहौर, आगरा एवं इलाहाबाद में अपनी शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय (1920-1921) में श्रम संबंधी समस्याओं पर एक शोध अध्येता के रूप में कार्य किया एवं 1921 में नेशनल कॉलेज (मुंबई) में अर्थशास्त्र के प्राध्यापक बने।

पंडित नेहरू की मृत्यु के बाद उन्होंने 27 मई 1964 को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

 

 

LAL BAHADUR SHASHTRI
LAL BAHADUR SHASHTRI

 

LAL  BAHADUR  SHASHTRI  : ( 09-06-1964  से  11-01-1966 ) 

श्री लाल बहादुर शास्त्री  का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सात मील दूर एक छोटे से रेलवे टाउन, मुगलसराय में हुआ था। उनके पिता  एक स्कूल शिक्षक थे। जब लाल बहादुर शास्त्री केवल डेढ़ वर्ष के थे तभी उनके पिता का देहांत हो गया था। तब उनकी माता   अपने तीनों बच्चों के साथ अपने पिता के घर मिर्जापुर जाकर बस गईं।

यहीं पर शास्त्री जी का पालन पोषण हुआ और उनकी प्राथमिक शिक्षा शुरू हुई। कहा जाता है कि उस छोटे-से शहर में शास्त्री जी की स्कूली शिक्षा कुछ खास नहीं रही उन्होंने वहाँ काफी विषम परिस्थितियों में शिक्षा हासिल की। वहीं उन्हें स्कूल जाने के लिए रोजाना मीलों पैदल चलना और नदी पार करनी पड़ती थी।

1964 में लाल बहादुर शास्त्री  देश के  प्रधानमंत्री बने। इन्होने  जय जवान – जय किसान  का नारा दिया था।  पाकिस्तान के साथ वर्ष 1965 का युद्ध खत्म करने के लिए वह समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए ताशकंद में पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान से मिलने गए थे लेकिन इसके ठीक एक दिन बाद 11 जनवरी 1966 को अचानक खबर आई कि हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई है। हालांकि उनकी मृत्यु पर वर्तमान समय में भी संदेह बरकरार है।

 

 

GULZARI LAL NANDA
GULZARI LAL NANDA

 

GULZARI  LAL  NANDA  : ( 11-01-1966  से  24-01-1966 ) 

गुलज़ारी लाल नंदा  11 -01-1966 को एक बार फिर से  देश के प्रधानमंत्री बने ।

 

 

 

INDIRA GANDHI
INDIRA GANDHI

 

INDIRA  GANDHI  : ( 24-01-1966  से  24-03-1977 ) 

इंदिरा गाँधी का जन्म  19 नवंबर 1917 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था । उनके पिता  पंडित जवाहर लाल नेहरू थे । उनका घर का नाम  इंदिरा प्रियदर्शिनी था । इंदिरा ने इकोले इंटरनेशनल , जिनेवा , पुणे और  बंबई  स्थित   स्कूल से  अपनी पढाई पूरी की । 

26-03-1942 को  फ़िरोज़  गाँधी से विवाह किया और उनके दो  पुत्र थे ।  1955 में  इंदिरा  गाँधी को कांग्रेस कार्य समिति का सदस्य चुना गया । 1959  से 1960 तक वे  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष भी रही ।  1964 – 1966 तक वो सूचना और प्रसारण मंत्री भी रही । इसके बाद  24-01-1966 को वो भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी।

 

 

MORARJI DESAI
MORARJI DESAI

 

MORARJI  DESAI  : 24-03-1977  से   28-07-1979 :

श्री मोरारजी देसाई का जन्म 29 फ़रवरी 1896 को भदेली गाँव, जो अब गुजरात के बुलसर जिले में स्थित है, में हुआ था। उनके पिता एक स्कूल शिक्षक थे एवं बेहद अनुशासन प्रिय थे। बचपन से ही युवा मोरारजी ने अपने पिता से सभी परिस्थितियों में कड़ी मेहनत करने एवं सच्चाई के मार्ग पर चलने की सीख ली। उन्होंने सेंट बुसर हाई स्कूल से शिक्षा प्राप्त की एवं अपनी मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। तत्कालीन बंबई प्रांत के विल्सन सिविल सेवा से 1918 में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने बाद उन्होंने बारह वर्षों तक डिप्टी कलेक्टर के रूप में कार्य किया।

1967 में श्री देसाई श्रीमती इंदिरा गांधी के मंत्रिमंडल में उप-प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्रालय के प्रभारी मंत्री के रूप में शामिल हुए।  1977 में आयोजित आम चुनाव में जनता पार्टी की जबर्दस्त जीत में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। श्री देसाई गुजरात के सूरत निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे। बाद में उन्हें सर्वसम्मति से संसद में जनता पार्टी के नेता के रूप में चुना गया एवं 24 मार्च 1977 को उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

 

CHARAN SINGH
CHAUDHARY CHARAN SINGH

 

CHAUDHARY  CHARAN  SINGH  :  ( 28-07-1979  से  14-01-1980 ) 

श्री चरण सिंह का जन्म 1902 में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के नूरपुर में एक मध्यम वर्गीय किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने 1923 में विज्ञान से स्नातक की एवं 1925 में आगरा विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। कानून में प्रशिक्षित श्री सिंह ने गाजियाबाद से अपने पेशे की शुरुआत की। वे 1929 में मेरठ आ गये और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए।

वे सबसे पहले 1937 में छपरौली से उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए एवं 1946, 1952, 1962 एवं 1967 में विधानसभा में अपने निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

28 जुलाई 1979 को चौधरी चरण सिंह समाजवादी पार्टियों तथा कांग्रेस (यू) के सहयोग से प्रधानमंत्री बने।

 

 

INDIRA GANDHI
INDIRA GANDHI

 

INDIRA GANDHI : ( 24-01-1980  से  31-10-1984 )

14 जनवरी 1980 में इंदिरा गाँधी  फिर से प्रधानमंत्री  बनी थी । उनके दो सिख अंगरक्षक, सतवंत सिंह और बेअंत सिंह ने 31 अक्टूबर 1984 को दिल्ली  के सफदरजंग रोड स्थित उनके आवास पर सुबह 9:30 बजे गोली मार कर उनकी हत्या की थी ।

 

 

RAJIV GANDHI
RAJIV GANDHI

 

RAJIV  GANDHI  : ( 31-10-1984  से   02-12-1989 )

राजीव गाँधी 40 yr  में देश के  सबसे कम उम्र के  प्रधानमंत्री बने थे ।   उनकी माँ श्रीमती इंदिरा गांधी 1966 में जब पहली बार प्रधानमंत्री बनी थीं, तब वह उनसे उम्र में आठ साल बड़ी थीं। उनके महान नानाजी पंडित जवाहरलाल नेहरू 58 वर्ष के थे जब उन्होंने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में 17 साल की लंबी पारी शुरू की थी।

राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को बम्बई में हुआ था। वे सिर्फ तीन वर्ष के थे जब भारत स्वतंत्र हुआ और उनके दादा स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने। उनके माता-पिता लखनऊ से नई दिल्ली आकर बस गए। उनके पिता फिरोज गांधी सांसद बने एवं जिन्होंने एक निडर तथा मेहनती सांसद के रूप में ख्याति अर्जित की। । वे कुछ समय के लिए देहरादून के वेल्हम स्कूल गए लेकिन जल्द ही उन्हें हिमालय की तलहटी में स्थित आवासीय दून स्कूल में भेज दिया गया। स्कूल से निकलने के बाद श्री गाँधी कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज गए लेकिन जल्द ही वे वहां से हटकर लन्दन के इम्पीरियल कॉलेज चले गए। उन्होंने वहां से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।

राजीव गाँधी  31-10 -1984 से लेकर  02-12-1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे ।

 

 

 

v p singh
V P SINGH

 

VISHWANATH  PRATAP  SINGH  : ( 02-12-1989  से  10-11-1990 ) 

विश्वनाथ प्रताप सिंह का जन्म 25 जून 1931 उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद ज़िले में एक राजपूत ज़मीनदार परिवार में  हुआ था।

विश्वनाथ प्रताप सिंह  02-12-1989 को  भारत  के प्रधानमंत्री  बने  थे। राजीव गाँधी  सरकार के पतन के कारण प्रधानमंत्री बने विश्वनाथ प्रताप सिंह ने आम चुनाव के माध्यम से 2 दिसम्बर 1989 को यह पद प्राप्त किया था।

 

CHANDRA SHEKHAR
CHANDRA SHEKHAR AZAD

 

CHANDRA  SHEKHAR  AZAD  : ( 10-11-1990  से   21-06-1991 )

श्री चन्द्र शेखर का जन्म 17 April 1927 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्थित इब्राहिमपत्ती गांव के एक किसान परिवार में हुआ था। वह 1977 से 1988 तक जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे थे।

1962 में वे उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुने गए। 10 नवंबर 1990 को देश के प्रधानमंत्री बने ।

 

 

NARSINGH RAO
P V NARASIMHA RAO

 

P V NARASIMHA  RAO  : (21-06-1991 से  16-05-1996 )

श्री पी. रंगा राव के पुत्र श्री पी.वी. नरसिंह राव का जन्म 28 जून 1921 को करीमनगर में हुआ था। उन्होंने हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय, मुंबई विश्वविद्यालय एवं नागपुर विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई की। श्री पी.वी. नरसिंह राव के तीन बेटे और पांच बेटियां हैं।

पेशे से कृषि विशेषज्ञ एवं वकील श्री राव राजनीति में आए एवं कुछ महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला। वे आंध्र प्रदेश सरकार में 1962 से 64 तक कानून एवं सूचना मंत्री, 1964 से 67 तक कानून एवं विधि मंत्री, 1967 में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री एवं 1968 से 1971 तक शिक्षा मंत्री रहे। वे 1971 से 73 तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वे 1975 से 76 तक अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव रहे ।

वे  21-06-1991 को देश के प्रधानमंत्री बने ।  उन्हें  16  लैंग्वेजेज   का ज्ञान था ।

 

 

ATAL BIHARI VAJPAYEE
ATAL BIHARI VAJPAYEE

 

ATAL  BIHARI  VAJPAYEE  :  ( 16-05-1996  से  01-06-1996 ) 

अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को  मध्य  प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था । इन्होने  कानपुर के DAV कॉलेज से राजनीती शास्त्र में  M A  की डिग्री  प्रथम श्रेणी में पास की थी । श्री वाजपेयी जी ने अपना करियर पत्रकार के रूप में शुरू किया था और 1951 में भारतीय जन संघ में शामिल होने के बाद उन्होंने पत्रकारिता छोड़ दी।

इन्होने  प्रधानमंत्री  का पद तीन बार संभाला है, वे पहले 13 दिन के लिए 16 मई 1996 से 1 जून 1996 तक , फिर लगातार 2  बार , 8 महीने के लिए  19 मार्च 1998 से 13 अक्टूबर 1999 और फिर वापस 13 अक्टूबर 22 मई 2004  तक भारत के प्रधानमंत्री रहे । 

 

 

H D DEVE GOWDA
H D DEVE GOWDA

 

H.D. DEVE GOWDA :  ( 01-06-1996  से  21-04-1997 ) 

गौड़ा का जन्म 18 मई 1933 को हॉलनसारिपीली तालुक के एक गांव में हुआ था, जो कर्नाटक का एक वोक्कालिगा जाति का परिवार है और जिसे भारत सरकार द्वारा OBC  के रूप में वर्गीकृत किया गया है।  उनके पिता दोडे गौड़ा एक किसान थे। उनकी माता का नाम देवम्मा था। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग से डिप्लोमा किया था ।

गौड़ा 1953 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए और  1962  तक एक सदस्य बने रहे। उन्होंने 1 जून 1996  को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया और 11 अप्रैल 1 99 7 तक जारी रहे।

 

 

INDER KUMAR GUJRAL
INDER KUMAR GUJRAL

 

INDER  KUMAR  GUJRAL  : ( 21-04-1997  से  19-03-1998)

इन्दर कुमार गुजराल  स्वर्गीय श्री अवतार नारायण गुजराल एवं स्वर्गीय पुष्पा गुजराल के पुत्र थे। उन्होंने एम.ए,   बी.कॉम,   पीएच.डी.  और डी. लिट. की उपाधि प्राप्त की थी। उनका जन्म 4 दिसम्बर 1919 को झेलम में हुआ। 26 मई 1945 को उन्होंने श्रीमती शीला गुजराल से विवाह किया।

इन्दर  कुमार गुजराल  21 अप्रैल, 1997 को भारत के  प्रधानमंत्री बने , और 19-03-1998  तक कार्य भार संभाला ।

 

 

ATAL BIHARI VAJPAYEE
ATAL BIHARI VIJPAYEE

 

ATAL  BIHARI  VAJPAYEE  : ( 19-03-1998  से  22-05-2004 ) 

अटल बिहारी वाजपेयी , 19-03-1998 से  22-05-2004  तक भारत के प्रधानमंत्री  फिर से चुने गए ।

 

 

MANMOHAN SINGH
MANMOHAN SINGH

 

 

MANMOHAN  SINGH  : ( 22-05-2004  से  17-05 2014 ) 

मनमोहन सिंह का जन्म ब्रिटिश  पंजाब  में  26 सितम्बर, 1932 को हुआ था।  उनकी माता का नाम अमृत कौर और पिता का नाम गुरुमुख सिंह था। देश के विभाजन के बाद सिंह का परिवार भारत चला आया। यहाँ  पंजाब  यूनिवर्सिटी से  उन्होंने  ग्रेजुएशन तथा पोस्ट ग्रेजुएशन  की पढ़ाई पूरी की। बाद में वे  कैंब्रिज यूनिवर्सिटी गये। जहाँ से उन्होंने पीएच. डी. की। उसके बाद  ऑक्सफ़ोर्ड  यूनिवर्सिटी से डी. फिल. भी किया।

1991 में मनमोहन सिंह देश के फाइनेंस मिनिस्टर भी रह चुके है ।

2004 के जरनल इलेक्शन  में  नेशनल  डेमोक्रेटिक अलायन्स ( NDA ) ने  चुनाव  जीता और डॉ मनमोहन सिंह  को प्रधानमंत्री पद के लिए सेलेक्ट किया ।  NDA  सरकार ने अपने 5 साल का टर्म पूरा किया और , 2009 में  फिर  से  चुनाव  जीता  और डॉ मनमोहन सिंह देश के दूसरी बार  प्रधानमंत्री बने ।

 

NARENDRA MODI
NARENDRA MODI

 

NARENDRA  MODI  : (20-05-2014  से  PRESENT  ) 

नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्म  17 सितम्बर 1950 को गुजरात के वडनगर  में हुआ था ।  उनके पिता का नाम दामोदरदास मूलचंद और माता का नाम हीराबेन मोदी था । मोदी ने 1967 में  वड़नगर  में ही अपनी स्कूलिंग पूरी की । जब मोदी 8 साल के थे तब उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( RSS ) ज्वाइन कर लिया था । और वो NCC  मेंबर भी थे । 1978 में मोदी ने राजनीति शास्त्र से   BA की  डिग्री पूरी की ।

7 अक्टूबर 2001 को मोदी गुजरात के चीफ मिनिस्टर बने  और 12 साल तक गुजरात का  विकास किया ।

2014  में  भारतीय जनता पार्टी  ( BJP ) के साथी  पार्टी ,नेशनल डेमोक्रेटिक अलायन्स  ( NDA ) ने  लोक सभा चुनाव में बहुत बड़ी जीत दर्ज  की । और पहली बार  नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री  बने । 

नरेंद्र मोदी  ने , 2019 में  लोक सभा  चुनाव जीता और दूसरी बार भारत देश के प्रधानमंत्री बने ।

2024 के लोक सभा चुनाव में NDA  ने तीसरी बार अच्छा  प्रदर्शन किया और नरेंद्र मोदी  3 वे   बार देश के प्रधानमंत्री  बने ।

 

 

Author Profile

Mukesh DahiyaAdmin
I am Mukesh Dahiya , I have completed B.com(H) from Delhi University. I have 3 years of experience in content writing. My Writing style is simple and easy to understand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *