NPCIL RECRUITMENT 2025 : जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी करना चाहते है उनके लिए एक अच्छी खबर है। न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) आपके लिए एक बेहतरीन अवसर लेकर आया है। NPCIL भर्ती 2025 के तहत विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। कुल 391 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक शानदार मौका है जो परमाणु ऊर्जा विभाग में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
वैज्ञानिक सहायक, वृत्तिकाग्राही प्रशिक्षु, पैरामेडिकल एवं गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च 2025 से शुरू कर दी गई है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन https://www.npcilcareers.co.in/ आवेदन कर सकते है।
इस लेख में हम आपको NPCIL भर्ती 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे।

NPCIL RECRUITMENT 2025 : पदों का विवरण-
इस भर्ती के माध्यम से कुल 391 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-
असिस्टेंट साइंटिस्ट B | 45 पद |
स्टाइपेन्ड्री ट्रेनी/ साइंटिफिक असिस्टेंट (ST/SA) | 82 पद |
स्टाइपेन्ड्री ट्रेनी/ टेक्नीशियन | 226 पद |
असिस्टेंट ग्रेड 1 (HR) | 22 पद |
असिस्टेंट ग्रेड 1 (F&A) | 4 पद |
असिस्टेंट ग्रेड 1 (C&MM) | 10 पद |
नर्स A | 1 पद |
टेक्नीशियन C (X-Ray Technician) | 1 पद |
NPCIL RECRUITMENT 2025 : पात्रता-
NPCIL भर्ती 2025 के लिए अलग-अलग पदों के अनुसार योग्यता निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता:
- तकनीकी अधिकारी: BE/B.Tech (संबंधित विषय में)
- वैज्ञानिक सहायक: डिप्लोमा या B.Sc
- स्टाइपेंडियरी ट्रेनी: 12वीं पास या ITI (संबंधित ट्रेड में)
- सहायक ग्रेड-1: किसी भी विषय में स्नातक
- नर्स: GNM/B.Sc. नर्सिंग
आयु सीमा:
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष (पदों के अनुसार अलग-अलग)
- आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

NPCIL RECRUITMENT 2025 : महत्वपूर्ण तिथि-
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च 2025 से शुरू हो गयी है। और अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2025 तक है।
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 12 मार्च 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 1 अप्रैल 2025
- परीक्षा की तिथि: आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी।
NPCIL RECRUITMENT 2025 : जरुरी दस्तावेज-
आवेदन करने से पहले निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें:
- आधार कार्ड / पहचान प्रमाण पत्र
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (डिग्री/डिप्लोमा)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
NPCIL RECRUITMENT 2025 : चयन प्रक्रिया-
NPCIL भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों में किया जाएगा:
- लिखित परीक्षा
- स्किल टेस्ट (कुछ पदों के लिए)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
NPCIL RECRUITMENT 2025 : आवेदन फीस-
NPCIL भर्ती 2025 में आवेदन शुल्क निम्नानुसार होगा:
- सामान्य / ओबीसी: ₹150 रुपये
- SC/ST/PwD/महिलाएं: निःशुल्क
- सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.npcilcareers.co.in/ देखें।
NPCIL RECRUITMENT 2025 : आवेदन प्रक्रिया-
इस भर्ती के लिए आवेदक निम्न प्रक्रिया को फॉलो करे।
- NPCIL की आधिकारिक वेबसाइट https://www.npcilcareers.co.in/ पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में आवश्यक विवरण भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट ले लें।
नोट : आवेदन करने से पहले आप NPCIL की आधिकारिक वेबसाइट https://www.npcilcareers.co.in/ पर विजिट कर ले ताकि कोई त्रुटि न हो।
CONCLUSION :
NPCIL भर्ती 2025 के तहत विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। कुल 391 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक शानदार मौका है जो परमाणु ऊर्जा विभाग में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इस आर्टिकल में हमने इस भर्ती से जुडी सभी जरुरी जानकारी जैसे की पदों का विवरण, आवेदन फीस, जरुरी दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि को विस्तार से बताया। हम आशा करते है की आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा होगा। इस पोस्ट को लिखे और शेयर करे। धन्यवाद।
ये भी पढ़े : UPSC ASSISTANT PROFESSOR VACANCY 2025 : नोटिफिकेशन जारी, 36 पोस्ट, डायरेक्ट इंटरव्यू, देखे पूरी डिटेल
ये भी पढ़े : NOIDA METRO VACANCY 2025 : नोएडा मेट्रो में निकली शानदार नौकरी, सैलरी 1 लाख, आज ही आवेदन करे
ये भी पढ़े : BIHAR HEALTH DEPARTMENT VACANCY 2025 : 6126 पद, योग्यता, वेतन, ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे करे अप्लाई
ये भी पढ़े : UNION BANK RECRUITMENT 2025 : नोटिफिकेशन जारी, 2691 पद, 10th/12th पास आवेदन करे, जानिए वेतन और अंतिम तिथि
Author Profile
- Admin
- I am Mukesh Dahiya , I have completed B.com(H) from Delhi University. I have 3 years of experience in content writing. My Writing style is simple and easy to understand
Latest entries
लेटेस्ट न्यूज़June 18, 2025FASTag ANNUAL PASS : नितिन गड़करी की घोषणा! अब 3,000 रुपये में मिलेगा एनुअल फास्टैग पास, इस दिन से एक्टिव होगा, जानिए पूरी डिटेल
लेटेस्ट न्यूज़June 18, 2025POCO F7 5G : 7550mAh की बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा, जानिए स्पेसिफिकेशन, लांच डेट और कीमत
लेटेस्ट न्यूज़June 18, 2025INTERNATIONAL YOGA DAY 2025 : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है, जानिए इतिहास और महत्व
बिज़नेसJune 17, 2025ALLU ARJUN NET WORTH : जानिए साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की कुल संपत्ति, फीस, बायोग्राफी, कार की पूरी जानकारी