PRADHANMANTRI MATRU VANDANA YOJANA : माँ बनने का अहसास हर महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत पल होता है। लेकिन कई बार आर्थिक तंगी के कारण महिलाओं को पर्याप्त पोषण और देखभाल नहीं मिल पाती। इसी समस्या को हल करने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) की शुरुआत की। यह योजना गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिससे वे अपनी और अपने शिशु की सेहत का बेहतर ध्यान रख सकें।
इस पोस्ट में हम आपको योजना से जुडी सभी जानकरी जैसे की योजना का उदेश्य, लाभ और फायदे, पात्रता, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि को विस्तार से बताएंगे।

PRADHANMANTRI MATRU VANDANA YOJANA : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना क्या है ?
प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना केंद्र सरकार की एक पहल है, जो गर्भवती महिलाओं को उनकी प्रेगनेंसी और डिलीवरी के दौरान आर्थिक मदद देती है। इसके तहत महिलाओं को ₹5,000 की राशि तीन किस्तों में दी जाती है। यह राशि माँ और बच्चे के स्वास्थ्य पर खर्च करने के लिए होती है। यह योजना महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही है।
PRADHANMANTRI MATRU VANDANA YOJANA : पात्रता-
इस योजना के लिए महिला के पास नीचे दी गयी योग्यता का होना जरुरी है।
- केवल गर्भवती महिलाएं ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
- यह लाभ पहले दो जीवित बच्चों तक ही सीमित है।
- आवेदक महिला की उम्र 19 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- सरकारी कर्मचारी या किसी अन्य योजना का लाभ लेने वाली महिलाएं इसके पात्र नहीं हैं।
PRADHANMANTRI MATRU VANDANA YOJANA : योजना का उदेश्य-
इस योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि वे सही पोषण प्राप्त कर सकें। इसके अलावा:
- शिशु और माँ की मृत्यु दर को कम करना।
- महिलाओं को स्वस्थ गर्भावस्था और सुरक्षित प्रसव के लिए प्रेरित करना।
- शिशु को प्रारंभिक देखभाल और पोषण उपलब्ध कराना।
- पैसा सीधे बैंक खाते में आने से भ्रष्टाचार का खतरा कम।
- गरीब और ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद।
PRADHANMANTRI MATRU VANDANA YOJANA : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ-
इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को तीन किस्तों में ₹5000 की राशि प्रदान की जाती है:
- पहली किस्त: गर्भावस्था के पहले तीन महीने में ₹1000।
- दूसरी किस्त: गर्भावस्था के छठे महीने में ₹2000।
- तीसरी किस्त: बच्चे के जन्म और टीकाकरण के बाद ₹2000।
PRADHANMANTRI MATRU VANDANA YOJANA : जरुरी दतावेज-
इस योजना के लिए आवेदक महिला के पास निम्न जरुरी दस्तावेज का होना अनिवार्य है।
- आधार कार्ड (महिला और पति का)।
- बैंक खाता (आधार से लिंक)।
- गर्भावस्था का प्रमाण पत्र (डॉक्टर या आंगनवाड़ी से)।
- पते का प्रमाण (राशन कार्ड, वोटर आईडी)।
- पहचान प्रमाण और पासपोर्ट साइज फोटो।
PRADHANMANTRI MATRU VANDANA YOJANA : आवेदन करने की प्रक्रिया-
- चरण 1: नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य क्लिनिक पर जाएं।
- चरण 2: आवेदन फॉर्म लेकर सभी दस्तावेज जमा करें।
- चरण 3: अधिकारी दस्तावेजों की जांच करेंगे और आवेदन स्वीकृत होने पर ₹5,000 तीन किस्तों में मिलेंगे।
- ऑनलाइन आवेदन: PMMVY पोर्टल पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।
CONCLUSION :
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना भारत की गर्भवती महिलाओ के लिए एक वरदान साबित हो सकती है, जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना और उन्हें स्वस्थ मातृत्व की ओर बढ़ावा देना है। यह योजना महिलाओं और उनके नवजात शिशुओं के पोषण और स्वास्थ्य की दिशा में एक सराहनीय कदम है। इस आर्टिकल में हमने आपको इस योजना के बारे में सभी बातें विस्तार से बताई। हम आशा करते है की आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा होगा। इस पोस्ट को लाइक और शेयर करे। धन्यवाद।
ये भी पढ़े : MAHATAARI VANDAN YOJANA 2025 : जारी हुई 13th किश्त, मिलेंगे 1000 रुपये, ऐसे चेक करे
ये भी पढ़े : MAIYA SAMMAN YOJANA 2025 : झारखण्ड की महिलाओ को मिलेंगे 2500 रुपये महीना, देखे पात्रता, ऐसे करे AWED
Author Profile
- Admin
- I am Mukesh Dahiya , I have completed B.com(H) from Delhi University. I have 3 years of experience in content writing. My Writing style is simple and easy to understand
Latest entries
ऑटोमोबाइलSeptember 23, 2025KAWASAKI NINJA 300 : जबरदस्त लुक और 160 Kmph की टॉप स्पीड-जानें फीचर्स और कीमत
नौकरियाँSeptember 22, 2025BSSC STENOGRAPHER VACANCY 2025 : 432 पदों पर 12th पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका! जल्दी अप्लाई करें
लेटेस्ट न्यूज़September 19, 2025POCO C85 ने मचाई धूम-50MP का कैमरा और 6000mAh की बैटरी, जानें फीचर्स और कीमत
सरकारी योजनाSeptember 18, 2025BHAGYA LAXMI YOJANA : गरीब परिवार की बेटियों को मिलेगा 2 लाख का फायदा- अभी जानें योग्यता और दस्तावेज
