QS WORLD UNIVERSITY RANKING 2026 : हर साल लाखों छात्र देश और विदेश में पढ़ाई के लिए यूनिवर्सिटीज़ की तलाश करते हैं। लेकिन सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि किस यूनिवर्सिटी का चयन किया जाए? ऐसे में QS World University Ranking एक भरोसेमंद ज़रिया बन जाता है, जिससे छात्रों को दुनिया की बेस्ट यूनिवर्सिटीज़ की जानकारी मिलती है। इस रैंकिंग के आधार पर छात्र अपनी पढ़ाई की सही दिशा तय कर सकते हैं।
इस लेख में हम जानेंगे कि QS World University Ranking 2026 क्या है, यह कैसे तैयार की जाती है, इसके आधार क्या हैं?

WHAT IS QS WORLD UNIVERSITY RANKING ? QS WORLD UNIVERSITY RANKING क्या है?
QS World University Ranking एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की यूनिवर्सिटी रैंकिंग है, जिसे Quacquarelli Symonds (QS) नाम की एक ब्रिटिश एजेंसी हर साल प्रकाशित करती है। यह रैंकिंग छात्रों, पैरेंट्स और रिसर्चर्स को यह समझने में मदद करती है कि किस यूनिवर्सिटी का शैक्षणिक स्तर, रिसर्च, टीचिंग और ग्लोबल इमेज सबसे बेहतर है।
QS Ranking को पहली बार साल 2004 में शुरू किया गया था और अब यह दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में गिनी जाती है। इसमें 15,०० से ज्यादा यूनिवर्सिटीज को 106 देशों से शामिल किया जाता है।

QS WORLD UNIVERSITY RANKING 2026 : टॉप 10 यूनिवर्सिटीज की लिस्ट-
टॉप 10 यूनिवर्सिटीज की लिस्ट:
| रैंक | यूनिवर्सिटी का नाम | देश | पिछले साल से बदलाव | |
|---|---|---|---|---|
| 1 | MIT | अमेरिका | 0 | |
| 2 | इंपीरियल कॉलेज लंदन | ब्रिटेन | 0 | |
| 3 | स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी | अमेरिका | +3 | |
| 4 | ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी | ब्रिटेन | -1 | |
| 5 | हार्वर्ड यूनिवर्सिटी | अमेरिका | -1 | |
| 6 | कैंब्रिज यूनिवर्सिटी | ब्रिटेन | -1 | |
| 7 | ETH ज्यूरिख | स्विट्जरलैंड | 0 | |
| 8 | नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर | सिंगापुर | 0 | |
| 9 | यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन | ब्रिटेन | 0 | |
| 10 | कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी | अमेरिका | 0 |

QS WORLD UNIVERSITY RANKING 2026 : QS Ranking के आधार (Criteria Basis)-
QS Ranking तैयार करने के लिए कई महत्वपूर्ण मानकों को ध्यान में रखा जाता है। हर क्राइटेरिया का एक निर्धारित वेटेज होता है। आइए जानते हैं वे मुख्य मानक:
-
Academic Reputation (40%) – शैक्षणिक प्रतिष्ठा
-
Employer Reputation (15%) – कंपनियों और नियोक्ताओं की राय
-
Faculty/Student Ratio (10%) – फैकल्टी और स्टूडेंट का अनुपात
-
Citations per Faculty (20%) – रिसर्च पेपर्स की क्वालिटी और संख्या
-
International Faculty Ratio (5%) – विदेशी प्रोफेसर्स की संख्या
-
International Student Ratio (5%) – विदेशी छात्रों की संख्या
-
Employment Outcomes (5%) – स्टूडेंट्स को नौकरी मिलने की दर
यह सभी मानक मिलकर किसी भी यूनिवर्सिटी की समग्र गुणवत्ता को दर्शाते हैं।
अधिक जानकारी के लिए विजिट करे –https://www.topuniversities.com/

QS WORLD UNIVERSITY RANKING 2026 : भारत की QS रैंकिंग यूनिवर्सिटीज-
-
IIT Bombay – टॉप 150 में
-
IIT Delhi – टॉप 200 में
-
IISc Bangalore – रिसर्च में उच्च स्थान
-
IIT Madras और IIT Kanpur – टॉप 300 में
2025 की तुलना में 2026 में भारत की रैंकिंग और भी बेहतर हुई है, जो यह दर्शाता है कि भारतीय उच्च शिक्षा संस्थान लगातार प्रगति कर रहे हैं।
CONCLUSION :
QS World University Ranking 2026 की लिस्ट आ गयी है। इस लिस्ट में MIT (USA) ने प्रथम स्थान हासिल किया है। ये रैंकिंग न केवल छात्रों के लिए बल्कि शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी एक आईना है, जिससे वे अपनी क्वालिटी सुधार सकते हैं। इस लेख में हमने आपको QS रैंकिंग के बारे में सभी जानकारी विस्तार से बताई। हम आशा करते है की आपको ये लेख अच्छा लगा होगा। इस पोस्ट को लाइक और शेयर करे। धन्यवाद।
QS WORLD UNIVERSITY RANKING 2026 : FAQ-
Q1. QS Ranking किस संस्था द्वारा जारी की जाती है?
Ans: यह Quacquarelli Symonds (QS) नाम की ब्रिटिश एजेंसी द्वारा जारी की जाती है।
Q2. QS Ranking में कौन से मानकों को देखा जाता है?
Ans: अकैडमिक रेपुटेशन, एम्प्लॉयर रेपुटेशन, रिसर्च सिटेशन, स्टूडेंट-फैकल्टी रेश्यो, इंटरनेशनल फैकल्टी व स्टूडेंट्स आदि।
Q3. क्या QS Ranking को सरकारी स्तर पर मान्यता मिलती है?
Ans: हां, QS Ranking को कई देशों की सरकारें और यूनिवर्सिटीज़ मान्यता देती हैं और छात्र भी इसे विश्वसनीय मानते हैं।
Q4. 2026 की QS Ranking में भारत की कौन-कौन सी यूनिवर्सिटी शामिल हैं?
Ans: IIT Bombay, IIT Delhi, IISc Bangalore, IIT Madras, और IIT Kanpur प्रमुख हैं।
Q5. QS Ranking का छात्रों के करियर पर क्या असर पड़ता है?
Ans: QS Ranking से छात्रों को सही यूनिवर्सिटी चुनने में मदद मिलती है, जिससे उन्हें बेहतर नौकरी और करियर के अवसर मिलते हैं।
ये भी पढ़े : HARYANA CET 2025 : नोटिफिकेशन जारी, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, जानिए सभी डिटेल विस्तार से
ये भी पढ़े : ONE STUDENT ONE LAPTOP YOJANA 2025 : सरकार देगी फ्री में लैपटॉप, पात्रता, ऐसे करे अप्लाई
ये भी पढ़े : FREE UPSC COACHING : सरकार की तरफ से 8 फ्री UPSC कोचिंग , जानिए पूरी डिटेल
Author Profile
Latest entries
ऑटोमोबाइलSeptember 23, 2025KAWASAKI NINJA 300 : जबरदस्त लुक और 160 Kmph की टॉप स्पीड-जानें फीचर्स और कीमत
नौकरियाँSeptember 22, 2025BSSC STENOGRAPHER VACANCY 2025 : 432 पदों पर 12th पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका! जल्दी अप्लाई करें
लेटेस्ट न्यूज़September 19, 2025POCO C85 ने मचाई धूम-50MP का कैमरा और 6000mAh की बैटरी, जानें फीचर्स और कीमत
सरकारी योजनाSeptember 18, 2025BHAGYA LAXMI YOJANA : गरीब परिवार की बेटियों को मिलेगा 2 लाख का फायदा- अभी जानें योग्यता और दस्तावेज

Great 👍🏻
👍🏻👍🏻