RAID 2 MOVIE : 2018 में रिलीज हुई फिल्म “रैड” ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। आयकर विभाग के ऑफिसर अमय पटनायक (अजय देवगन) की सच्ची घटनाओं पर आधारित यह फिल्म सस्पेंस और एक्शन से भरपूर थी। अब इसका सीक्वल “रैड 2” 1 मई 2025 को रिलीज होने वाला है, जिसमें अमय एक बार फिर से व्हाइट-कॉलर क्राइम से जूझते नजर आएंगे।

इस पोस्ट में हम आपको रैड 2 से जुडी सभी जानकरी जैसे की मूवी की कास्ट और क्रू, रिलीज़ डेट, जनता का रिएक्शन आदि को विस्तार से बताएंगे।

 

RAID 2 MOVIE
RAID 2 MOVIE

 

RAID 2 MOVIE : ट्रेलर रिलीज़-

28 मार्च 2025 को “रैड 2” का टीजर रिलीज हुआ, जिसमें अजय देवगन का इंटेंस अवतार सबको हैरान कर गया। टीजर की शुरुआत अमय के 74 छापों और 74 ट्रांसफर के साथ होती है, जो उनके डटे रहने की कहानी बयां करता है। इस बार उनका टारगेट है दादा भाई (रितेश देशमुख) — एक ताकतवर राजनेता, जिसकी अवैध संपत्ति को जब्त करने की चुनौती अमय को लेनी पड़ती है। टीजर में अजय का डायलॉग, “मैं पांडव नहीं, पूरी महाभारत हूँ”, फैंस को खूब पसंद आया।

म्यूजिक और रिएक्शन: टीजर में यो यो हनी सिंह का म्यूजिक और रितेश देशमुख की विलेन वाली छवि ने दर्शकों को काफी एक्साइट किया। सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे “ब्लॉकबस्टर” और “अजय का बेस्ट” बताया।

 

RAID 2 MOVIE TRAILER :

 

RAID 2 MOVIE : स्टार कास्ट-

“RAID 2” की टीम में बॉलीवुड के चोटी के कलाकार शामिल हैं:

  • अजय देवगन: आयकर अधिकारी अमय पटनायक के रोल में एक बार फिर धमाल।
  • रितेश देशमुख: पहली बार विलेन की भूमिका में, दादा भाई के किरदार में कमाल।
  • वाणी कपूर: पहले पार्ट की इलियाना डी’क्रूज की जगह नई हीरोइन.
  • सौरभ शुक्ला और राजत कपूर: पहले पार्ट की तरह इन्होंने भी खास भूमिकाएं निभाई हैं।

क्रू डिटेल्स:

  • निर्देशक: राजकुमार गुप्ता (जिन्होंने पहला पार्ट भी डायरेक्ट किया था)
  • निर्माता: भुषण कुमार, कृष्ण कुमार, और अभिषेक पाठक।
  • संगीत: अमित त्रिवेदी, यो यो हनी सिंह, और नुसरत फतेह अली खान के गाने।
  • सिनेमैटोग्राफी: सुधीर के. चौधरी।

 

RAID 2 MOVIE : जनता का रिएक्शन-

टीजर रिलीज के बाद से ही फैंस सोशल मीडिया पर “रैड 2” को लेकर जमकर एक्साइटमेंट दिखा रहे हैं। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, “अमय पटनायक की वापसी से बॉक्स ऑफिस फिर गर्म होगा!” वहीं कई फैंस ने अजय और रितेश के बीच की केमिस्ट्री की तारीफ की।

टॉप रिएक्शन-

  • “अजय सर का इंटेंस लुक देखकर रोंगटे खड़े हो गए!”
  • “रितेश को विलेन के रोल में देखने का मौका मिलेगा, यही तो चाहिए था!”
  • “टीजर का म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर परफेक्शन है।”
  • एक ने लिखा, ” अरे ये तो मजेदार ट्रेलर है” , दूसरे में लिखा,” मुझसे तो इंतज़ार नहीं हो रहा”

 

RAID 2 MOVIE
RAID 2 MOVIE

 

RAID 2 MOVIE : कब होगी रिलीज़ ?

“रैड 2” को पहले 15 नवंबर 2024, फिर 21 फरवरी 2025 को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अंतिम तारीख 1 मई 2025 तय हुई है। यह दिन महाराष्ट्र दिवस और अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के साथ मेल खाता है, जो फिल्म के थीम से भी जुड़ा हुआ है।

अधिक  जानकरी के लिए   https://hindi.filmibeat.com/   विजिट करे।

 

पहला पार्ट था सुपर हिट –

2018 में रिलीज “रैड” 135 करोड़ का कलेक्शन करने वाली सुपरहिट फिल्म थी। असली जिंदगी के आयकर छापे पर आधारित इस फिल्म को अजय के एक्शन, सस्पेंस और संवादों के लिए याद किया जाता है। इसमें सौरभ शुक्ला के विलेन और इलियाना डी’क्रूज की भूमिका ने भी खूब वाहवाही बटोरी थी।

“रैड 2” से उम्मीदें और बढ़ गई हैं, क्योंकि इस बार कहानी और बड़े स्केल पर बताई जा रही है।

 

CONCLUSION :

अजय देवगन की मूवी RAID 2 सिनेमा हॉल में रिलीज़ के लिए तैयार है। इस मूवी को 1 मई 2025 को मूवी थिएटर पर रिलीज़ किया जाएगा। मूवी में अजय देवगन और रितेश देशमुख प्रमुख भूमिका में नज़र आएँगे। इस आर्टिकल में हमने आपको इस मूवी से जुडी सभी जरुरी जानकरी विस्तार से दी। हम आशा करते है की आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा होगा। इस पोस्ट को लाइक और शेयर करे। धन्यवाद।

 

 

 

ये भी पढ़े : JAILER 2 MOVIE : सुपरस्टार रजनीकांत का धुआंदार एक्शन , टीज़र लांच , रिलीज़ होने को त्यार

ये भी पढ़े : BAAGHI 4 MOVIE : टाइगर श्रॉफ फिर से एक्शन में, थ्रिल और ड्रामे का तड़का, जानिए कब होगी रिलीज़

ये भी पढ़े : LAHORE 1947 MOVIE : बड़े पर्दे पर एक साथ सनी देओल- आमिर खान, लाहौर 1947 जल्दी होगी रिलीज़

ये भी पढ़े : AASHIQUI 3 : इंटेंस लुक , कार्तिक आर्यन बने आशिक , टीज़र आउट , एक्ट्रेस , कब होगी रिलीज़ ?

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Author Profile

Mukesh DahiyaAdmin
I am Mukesh Dahiya , I have completed B.com(H) from Delhi University. I have 3 years of experience in content writing. My Writing style is simple and easy to understand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *