SHIMLA AGREEMENT : 22 अप्रैल 2025 को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 27 लोग मारे गए है। इस हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को तोड़ने का फैसला किया है। इसका जवाब देते हुए पाकिस्तान ने भी शिमला समझौते को तोड़ने की धमकी दी है।
लेकिन सवाल ये है की शिमला समझौता है क्या ? इस समझौते का क्या महत्व है? और इसकी कौन कौन की शर्ते है? इस आर्टिकल में हम आपको इन सभी सवालो के सरल और आसान उत्तर देंगे।

WHAT IS SHIMLA AGREEMENT? शिमला समझौता क्या है?
शिमला समझौता (Shimla Agreement) भारत और पाकिस्तान के बीच एक द्विपक्षीय समझौता है, जिसे 2 जुलाई 1972 को शिमला (हिमाचल प्रदेश) में साइन किया गया था। इसे भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने साइन किया था। इस समझौते का मकसद दोनों देशों के बीच 1971 के युद्ध के बाद शांति बहाल करना था।
अधिक जानकारी के लिए विजिट https://hi.wikipedia.org/wiki करे।

क्यों हुआ था शिमला समझौता?
1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच भयंकर युद्ध हुआ था, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। इस युद्ध का नतीजा था कि बांग्लादेश एक नया देश बनकर सामने आया। युद्ध में पाकिस्तान के 90,000 से ज्यादा सैनिक भारत की कैद में आ गए थे। इसके बाद दोनों देशों को किसी न किसी समझौते पर पहुँचना ज़रूरी था ताकि भविष्य में युद्ध न हो और मुद्दों को बातचीत से हल किया जा सके। इसी ज़रूरत से जन्म हुआ शिमला समझौते का।

SHIMLA AGREEMENT : पाकिस्तान ने दी रद्द करने की धमकी-
भारत के जम्मू और कश्मीर में पाकिस्तान के भेजे हुए आतंकियों ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में 27 टूरिस्ट को गोली मार कर हत्या कर दी थी। इससे पुरे भारत के लोग गुस्से में आ गए थे। भारत सरकार ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सिंधु जल संधि को तोड़ दिया था। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भारत को धमकी दी है की वो भी शिमला समझौते को रद्द कर सकता है।
SHIMLA AGREEMENT : शर्ते और नियम-
-
आपसी बातचीत से मुद्दों का हल – भारत और पाकिस्तान सभी विवादों को शांति और द्विपक्षीय बातचीत से सुलझाएंगे।
-
1971 युद्ध के बाद शांति बहाल करना – दोनों देश युद्ध विराम का सम्मान करेंगे और आगे से एक-दूसरे की संप्रभुता का आदर करेंगे।
-
सीमा का सम्मान – युद्ध के बाद जो लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) बनी, दोनों देश उसे मानेंगे और उसका उल्लंघन नहीं करेंगे।
-
कैदियों की रिहाई – भारत ने पाकिस्तान के युद्धबंदियों को मानवीय आधार पर रिहा करने का वादा किया।
SHIMLA AGREEMENT : शिमला समझौते का महत्व-
-
यह समझौता भारत की कूटनीतिक जीत था क्योंकि पाकिस्तान ने बातचीत के जरिए सभी विवाद सुलझाने की बात मानी।
-
इससे भारत को दुनिया के सामने एक शांतिप्रिय देश की छवि मिली।
-
युद्ध के बाद भी दोनों देशों ने बातचीत का रास्ता खुला रखा, जो आज भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की मज़बूत स्थिति दिखाता है।

SHIMLA AGREEMENT टूटने का भारत पर असर-
पाकिस्तान अगर शिमला समझौते को तोड़ भी देता है तो उससे पाकिस्तान को कोई भी लाभ नहीं होगा। भारत पहले ही पाकिस्तान को सबक सीखाने का मन बना चुका है। इसके टूटने से नुकसान सिर्फ पाकिस्तान का ही होगा।
वर्तमान समय में LOC पर युद्ध जैसे हालात बने हुए है। पाकिस्तान अगर इसे रद्द करता है तो भारत के पास POK लेने का एक अच्छा मौका है।
CONCLUSION :
कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए है। भारत सिंधु जल संधि को तोड़ चुका है और पाकिस्तान ने शिमला समझौते को तोड़ने की धमकी दे दी है। इस आर्टिकल में हमने आपको SHIMLA AGREEMENT से जुडी सभी जरुरी जानकारी विस्तार से दी। हम आशा करते है की आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा होगा। इस पोस्ट को लाइक और शेयर करे। धन्यवाद।
ये भी पढ़े : PAHALGAM ATTACK : कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 28 लोगो की मौत, देखे पूरी डिटेल
ये भी पढ़े : INDUS WATER TREATY : भारत ने तोड़ी सिंधु जल संधि, पाकिस्तान का होगा बुरा हाल
ये भी पढ़े : AMARNATH YATRA 2025 : अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करे तैयारी, पूरी जानकारी यहाँ देखे
ये भी पढ़े : CHAR DHAM YATRA 2025 : 30 अप्रैल से शुरू होगी चार धाम यात्रा, रजिस्ट्रेशन शुरू, देखे सभी जानकारी
Author Profile
- Admin
- I am Mukesh Dahiya , I have completed B.com(H) from Delhi University. I have 3 years of experience in content writing. My Writing style is simple and easy to understand
Latest entries
ऑटोमोबाइलSeptember 23, 2025KAWASAKI NINJA 300 : जबरदस्त लुक और 160 Kmph की टॉप स्पीड-जानें फीचर्स और कीमत
नौकरियाँSeptember 22, 2025BSSC STENOGRAPHER VACANCY 2025 : 432 पदों पर 12th पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका! जल्दी अप्लाई करें
लेटेस्ट न्यूज़September 19, 2025POCO C85 ने मचाई धूम-50MP का कैमरा और 6000mAh की बैटरी, जानें फीचर्स और कीमत
सरकारी योजनाSeptember 18, 2025BHAGYA LAXMI YOJANA : गरीब परिवार की बेटियों को मिलेगा 2 लाख का फायदा- अभी जानें योग्यता और दस्तावेज
