UNIFIED PENSION SCHEME : केंद्र सरकार में काम कर रहे लाखो कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। PFRDA ने अधिसूचना जारी करके यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को लागू करने की बात पर मोहर लगा दी है। 1 अप्रैल 2025 से UPS को लागू किया जाएगा जिसमे केंद्रीय कर्मचारी के रिटायर होने से पहले 12 महीने में मिलने वाले औसत मूल वेतन का 50 % राशि पेंशन के तौर पर दिया जाएगा। कर्मचारी को यह पेंशन पाने के लिए कम से कम 25 वर्ष तक सर्विस करनी होगी।
यह योजना पुराने पेंशन सिस्टम में सुधार लाकर एक सुसंगठित और पारदर्शी प्रणाली को लागू करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस लेख में हम आपको इस योजना की पूरी जानकारी देंगे, ताकि आप समझ सकें कि यह आपके लिए कैसे फायदेमंद हो सकती है।

UNIFIED PENSION SCHEME क्या है ?
केंद्र सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम पर बड़ी घोषणा की है। इस स्कीम के तहत अब केंद्र कर्मचारियों को एक निश्चित राशि पेंशन के तौर पर दी जाएगी। ये राशि कर्मचारी के रिटायर होने से पहले 12 महीने में मिलने वाले बेसिक औसत वेतन का 50% होगी। कर्मचारी को यह पेंशन पाने के लिए कम से कम 25 वर्ष तक सर्विस करनी होगी। अगर कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है तो उनके परिवार को पेंशन का 60% राशि दी जाएगी। साथ ही जिन कर्मचारियों ने 10 वर्ष तक सर्विस की है उनको कम से कम 10,000 महीना पेंशन के तौर पर दिया जाएगा।
UNIFIED PENSION SCHEME : नया नियम-
2025 में लागू होने वाले नए पेंशन नियम इस प्रकार हैं:
- UNIFIED PENSION SCHEME के तहत, रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को हर महीने कम से कम 10,000 रुपये की पेंशन मिलेगी।
- इस योजना के तहत, कर्मचारियों को रिटायरमेंट से पहले 12 महीनों में मिलने वाली औसत सैलरी का 50 फ़ीसदी वेतन के तौर पर मिलेगा।
- इस योजना के तहत, कर्मचारियों की मृत्यु की स्थिति में, पेंशन राशि का 60 फ़ीसदी उनके परिवार को पारिवारिक पेंशन के रूप में दिया जाएगा।
- इस योजना के तहत, पेंशन को मुद्रास्फीति के मुताबिक बढ़ाया जाएगा।इस योजना के तहत, रिटायर कर्मचारियों को भी सेवारत कर्मचारियों की तरह महंगाई राहत दी जाएगी।
- इस योजना के तहत, कर्मचारियों को कम से कम 25 साल तक सेवा करनी होगी।
UNIFIED PENSION SCHEME : कितनी होगी पेंशन?
पेंशन की रकम कर्मचारी के आखिरी वेतन और सेवा के वर्षों पर निर्भर करेगी। उदाहरण के लिए:
- अगर आखिरी सैलरी ₹50,000 है और सेवा 25 साल की है, तो पेंशन होगी:
₹50,000 × 50% = ₹25,000 प्रति महीने
इसके अलावा, हर साल महंगाई भत्ता (DA) के आधार पर पेंशन बढ़ाई जाएगी।
UNIFIED PENSION SCHEME : लाभ और फायदे-
- सुरक्षित भविष्य: रिटायरमेंट के बाद निश्चित आय का स्रोत।
- परिवार को सुरक्षा: कर्मचारी की मृत्यु पर जीवनसाथी को पेंशन।
- टैक्स बेनिफिट: योगदान और पेंशन दोनों पर टैक्स में छूट।
- लचीलापन: फंड को निकालने या ट्रांसफर करने की सुविधा।
-
डिजिटल भुगतान: भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी और सुविधाजनक होगी।
कितने कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?
इस योजना से भारत के लगभग 23 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी लाभान्वित होंगे। खासतौर पर वे कर्मचारी जो अब तक पुरानी पेंशन योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे थे, उन्हें भी यह योजना कवर करेगी। अधिक जानकारी के लिए https://www.pfrda.org.in/ विजिट करे।
CONCLUSION :
भारत सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम को लागू करने की घोषणा की है। ये स्कीम 1 अप्रैल 2025 से लागू की जाएगी। इस स्कीम का लाभ 23 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा। इस आर्टिकल में हमने इस स्कीम से जुडी सभी जरुरी जानकरी विस्तार से बताया। हम आशा करते है की आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा होगा। इस पोस्ट को लाइक और शेयर करे। धन्यवाद।
ये भी पढ़े : RATION CARD NEW RULES 2025 : अब इन लोगो को नहीं मिलेगा फ्री राशन, नए नियम लागू हुए, पूरी जानकारी यहाँ देखे
ये भी पढ़े : TULIP WIND TURBINE : दिन रात बनेगी बिजली, 24hr फ्री में जितना मर्ज़ी यूज़ करे, फायदे, कीमत, यहाँ से जानिए
ये भी पढ़े : PAN CARD 2.0 : सरकार ला रही है QR कोड वाला नया पैन कार्ड, जानिए कैसे बनेगा और कितना चार्ज लगेगा
ये भी पढ़े : AIIMS GHAZIABAD : गाजियाबाद में बनेगा AIIMS का सेटेलाइट सेंटर, 10 एकड़ ज़मीन पास, कई शहरों को मिलेगा फायदा
Author Profile
- Admin
- I am Mukesh Dahiya , I have completed B.com(H) from Delhi University. I have 3 years of experience in content writing. My Writing style is simple and easy to understand
Latest entries
ऑटोमोबाइलSeptember 23, 2025KAWASAKI NINJA 300 : जबरदस्त लुक और 160 Kmph की टॉप स्पीड-जानें फीचर्स और कीमत
नौकरियाँSeptember 22, 2025BSSC STENOGRAPHER VACANCY 2025 : 432 पदों पर 12th पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका! जल्दी अप्लाई करें
लेटेस्ट न्यूज़September 19, 2025POCO C85 ने मचाई धूम-50MP का कैमरा और 6000mAh की बैटरी, जानें फीचर्स और कीमत
सरकारी योजनाSeptember 18, 2025BHAGYA LAXMI YOJANA : गरीब परिवार की बेटियों को मिलेगा 2 लाख का फायदा- अभी जानें योग्यता और दस्तावेज
